{"_id":"69c825a62b0e39ba490753a2","slug":"a-grand-rath-yatra-started-from-sri-chaitanya-gaudiya-math-enthusiasm-among-the-devotees-chandigarh-news-c-16-pkl1079-982278-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से निकली भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से निकली भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से शनिवार को रथयात्रा निकाली गई। रथ पर सवार होकर श्री चैतन्य महाप्रभु और राधा माधव ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। सांसद मनीष तिवारी ने रथयात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 56वां वार्षिक धर्म सम्मेलन, रामनवमी महोत्सव और रथयात्रा संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर एचएस लक्की, पार्षद तरुण मेहता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। देश-विदेश और शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि रथ की ऊंचाई करीब 81 फुट और रस्सी की लंबाई 90 मीटर रही। मठ के कला रंगमंच विभाग द्वारा प्रस्तुत कीर्तन मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान भक्त मंडलियों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं और श्रद्धालु बच्चों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह भगवान का स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। रथयात्रा सेक्टर-20 से शुरू होकर सेक्टर-21, 18, 19, 27 और 30 की मार्केट से होते हुए पुन: मठ पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद भंडारे हुआ।