फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Girl student of Barnala stranded in Ukraine

पंजाब: शहणा की अर्पित रत्ती भी यूक्रेन में फंसीं, बंकरों में कट रहे दिन, परिजन परेशान

Sun, 27 Feb 2022 11:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

पिता हरजीत सिंह ने कहा कि बेटी की वापसी की खातिर 96000 रुपये की टिकट बुक की थी। फ्लाइट 24 फरवरी को वहां से चलकर 26 फरवरी को भारत पहुंचनी थी लेकिन कॉलेज प्रबंधकों की सख्त हिदायत के कारण छुट्टी न मिल पाने की वजह से नहीं लौट पाई।

विज्ञापन
A Girl student of Barnala stranded in Ukraine
यूक्रेन में जारी जंग के दौरान सेना के जवान। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध ने भारत के उन परिवारों को चिंता में डाल दिया है जिन परिवारों के विद्यार्थी यूक्रेन में पढ़ाई और अन्य वजह से वहां फंसे हैं। कस्बा शहणा निवासी पटवारी हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अर्पित रत्ती पांच वर्ष पहले 2017 में यूक्रेन के खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। उनकी बेटी अगस्त 2021 में घर आई थी और मिलकर दोबारा यूक्रेन लौट गई। 

विज्ञापन


वह वहां एक निजी फ्लैट में रह रही थी। जैसे ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो शुक्रवार को बेटी अर्पित रत्ती के अलावा कई अन्य विद्यार्थियों को मेट्रो स्टेशन के नीचे बने बंकरों में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां स्थानीय लोग भी रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी से करीब चार-पांच बार बात हो चुकी है पर नेटवर्क कम होने के कारण बातचीत अधिक नहीं हो पा रही है। बंकरों में कैद लोगों के पास खाने पीने का सामान अब खत्म होने की कगार पर है। शनिवार दोपहर पुलिस प्रशासन इंटेलिजेंस ने उनके साथ संपर्क कर जानकारी ली है। 
विज्ञापन


पिता हरजीत सिंह ने कहा कि बेटी की वापसी की खातिर 96000 रुपये की टिकट बुक की थी। फ्लाइट 24 फरवरी को वहां से चलकर 26 फरवरी को भारत पहुंचनी थी लेकिन कॉलेज प्रबंधकों की सख्त हिदायत के कारण छुट्टी न मिल पाने की वजह से नहीं लौट पाई। पटवारी पिता हरजीत सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सरकार ने जिन स्थानों पर बच्चों को आने के लिए कहा है, वह जगह करीब 800 किलोमीटर दूर है। शहर भर में गोलाबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल का भंडारण करने में जुटे किसान
पंजाब के मानसा जिले के गांव गांव भैनी फत्ता निवासी किसान जुगराज सिंह ने बरनाला में पेट्रोल पंप पर पांच ड्रम डीजल भरवाया और कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण पूरे देश में तेल के दाम में वृद्धि और अन्य महंगाई की चर्चा रोजाना बढ़ती जा रही है। गेहूं की कटाई और धान की रोपाई के मौसम को देखते हुए उन्होंने डीजल का स्टाक कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed