फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A girl playing was kidnapped, people caught the accused after hearing noise

Chandigarh News: खेल रही बच्ची किडनैप, शोर मचने पर लोगों ने पकड़ा आरोपी

Tue, 26 Aug 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A girl playing was kidnapped, people caught the accused after hearing noise
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के दीप कांप्लेक्स में ढाई साल की मासूम बच्ची के अपहरण और छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बच्ची दादी के साथ घर के पास स्थित एक रिश्तेदार के घर गई थी, जहां एक कार्यक्रम था। जब परिजन बाहर आए तो देखा कि बच्ची गायब है। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को देखा जो बच्ची को गोद में उठाकर ले जा रहा था। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविवार को ही चंडीगढ़ आया था और रातभर ट्रेन में ही सोया था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किस मकसद से वह चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह रविवार को ही यूपी से आया था। उसका एक रिश्तेदार चंडीगढ़ के दड़वा में रहता है।
शादीशुदा आरोपी के पास एक बेटी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी एक बेटी है। उसने मासूम बच्ची को देखकर उठा लिया था। इस पर पुलिस ने उससे पूछा कि बच्ची को उठाकर क्यों ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने किस मकसद से बच्ची को किडनैप किया था। पुलिस ने किडनैपिंग और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हल्लोमाजरा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या
जनवरी 2024 में एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी जिसे पुलिस ने सुलझा लिया था। 19 जनवरी 2024 को आठ साल की बच्ची पड़ोस की दुकान से सामान खरीदने गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी और लापता हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस के एक मकान की तलाशी ली तो वहां खून से सनी रजाई पड़ी थी। पास में एक चाकू भी पड़ा था। आरोपी वहां से भाग चुका था। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। दो दिन बाद बच्ची की लाश रामदरबार में शौचालय के पास जंगल में मिली। जांच में पता चला कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। इससे पहले भी शहर में ऐसी वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed