फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Girl Died In Road Accident In Abohar

शादी के लिए जिस लड़की को आए थे देखने उसी के साथ हो गया ये हादसा, मचा कोहराम

Tue, 23 Jul 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
A Girl Died In Road Accident In Abohar
सांकेतिक तस्वीर

अबोहर के उपमंडल के गांव भागू निवासी जिस लड़की को देखने वाले उसके घर बैठे थे उसी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजायब सिंह की बेटी मंजू उर्फ सोमा के विवाह की बात चल रही थी। मंजू रविवार को अबोहर के ईदगाह बस्ती निवासी अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी। सोमवार को बठिंडा निवासी लड़के वाले उसे देखने के लिए गांव भागू पहुंचे तो मंजू अपने चचेरे भाई रोशन सिंह पुत्र पप्पू सिंह के साथ बाइक पर शहर से गांव भागू जा रही थी।

विज्ञापन

जैसे ही वे गांव रामसरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेजगति अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बहन-भाई गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन उसी समय टेंपो पर गांव भागू के ही कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों घायलों को टेंपो में लादकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 

जहां डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया जबकि रोशन का उपचार शुरू कर दिया। मंजू का शव मोर्चरी में रखा गया है। समाचार मिलते ही गांव भागू से बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतका के भाई राजू ने पुलिस से मांग की कि अमरपुरा में सड़क किनारे दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाकर उक्त कार चालक का पता लगाया जाए ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। थाना बहाववाला पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed