फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A fraudulent deal involving 22 acres of land resulted in the embezzlement of 5.1 million rupees

Chandigarh News: 22 एकड़ जमीन का फर्जी सौदा, 51 लाख हड़पने का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A fraudulent deal involving 22 acres of land resulted in the embezzlement of 5.1 million rupees
मोहाली। किसी अन्य व्यक्ति की जमीन का झूठा सौदा कर 51 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। मोहाली के गांव ममोली लालड़ू निवासी शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया था कि आरोपी नरिंदरपाल सिंह निवासी खन्ना ने अपने साथियों राजीव गर्ग, सुमित गर्ग और हरविंदर सिंह के साथ मिलकर उसे 22 एकड़ जमीन का झूठा एग्रीमेंट दिखाकर करोड़ों रुपये का सौदा किया और 51 लाख रुपये बतौर बयाना ले लिए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जमीन जिला श्री फतेहगढ़ साहिब अमलोह के गांव घुटीड़ में स्थित है। असल मालिक सुरजीत सिंह व हरप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब निवासी हैं, जो कनाडा में रहते हैं। आरोपी ने दावा किया कि वह मालिकों का रिश्तेदार है। उनकी ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी जल्द मंगवा देगा। इसी भरोसे में एग्रीमेंट 1 सितंबर 2025 को हरप्रीत सिंह के सेक्टर-80 स्थित कार्यालय में हुआ, जहां 51 लाख रुपये नकद दिए गए। घटना का वीडियो भी शिकायतकर्ता ने जांच टीम को सौंपा। हरप्रीत सिंह के बार-बार मांगने पर भी आरोपी न तो पावर ऑफ अटॉर्नी ला सका और न ही असल मालिकों से बात करवाने को तैयार हुआ।
विज्ञापन

रजिस्ट्री की निर्धारित तारीख 20 नवंबर 2025 नजदीक आने पर भी आरोपी लगातार टालता रहा। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि असल जमीन मालिकों का आरोपी से कोई संबंध ही नहीं है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आर्थिक अपराध एवं साइबर क्राइम यूनिट को सौंपा गया। विस्तृत जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि आरोपी ने जमीन पर अधिकार न होते हुए भी सौदा कर बड़ी राशि हड़पी है। एसएसपी के निर्देश पर थाना सोहाना सेक्टर-79 में आरोपी नरिंदरपाल सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed