{"_id":"664fdb66546da335e20500c4","slug":"a-fight-broke-out-during-a-football-match-the-coach-hit-him-on-the-head-with-a-sharp-object-and-left-the-assistant-coach-bleeding-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-428385-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फुटबाल मैच के दौरान झगड़ा, कोच ने नुकीली चीज से सिर पर वार कर सहायक कोच को लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फुटबाल मैच के दौरान झगड़ा, कोच ने नुकीली चीज से सिर पर वार कर सहायक कोच को लहूलुहान किया
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित स्टेडियम में बुधवार को खेले जा रहे फुटबाल मैच के दौरान एक टीम के कोच ने नुकीली चीज से दूसरी टीम के सहायक कोच के सिर में वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल कोच को आनन-फानन में हो गया जीएमसीएच-32 में ले जाया गया। सूचना पाते ही संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल कोच के बयान लिए।
पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता कोच सेक्टर-37बी निवासी प्रियांशु ने बताया कि शहर में यूथ फुटबाल लीग चल रही है। इसके मुकाबले सेक्टर-46 स्थित स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं। वीरवार को अंडर-15 कैटेगरी का पांचवां मैच रॉयल एफसी और संधू एफसी (ब्लू) टीम के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान किसी बात से नाराज होकर दूसरी टीम का कोच मैदान में उतर आया और खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी करने लगा। इस पर राॅयल फुटबाल क्लब का सहायक कोच प्रियांशु बीच बचाव करने के लिए मैदान में गया। जब वह मामला शांत कराने का प्रयास कर रहा था तो दूसरी टीम के कोच ने उसके सिर में किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इससे प्रियांशु के सिर से खून बहने लग गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सहायक कोच को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 ले जाया गया। वहां उसके सिर में चार टांके आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोनों टीमों को दिखाया बाहर का रास्ता
वहीं, टूर्नामेंट के मैच रेफरी कैलाश ने बताया कि लड़ाई झगड़े को देखते हुए दोनों टीमों को टूर्नामेंट से निलंबित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
पिछले साल एडमिनिस्ट्रेटर कप में भी भिड़ गए थे खिलाड़ी
शहर में पिछले साल हुए एडमिनिस्ट्रेटर कप के एक मैच के दाैरान चंडीगढ़ और मणिपुर की टीम के खिलाड़ी भिड़ गए थे। टीमों के सपोर्टर अंदर घुसे। उन्होंने फ्लैग लगे डंडे उखाड़कर खिलाड़ियों की पिटाई कर दी। इस दौरान काफी खिलाड़ियों को चोटें आई थीं। दोनों टीमों को टूर्नामेंट से सस्पेंड कर दिया गया था। टीमों को एक साल के लिए बैन भी कर दिया गया था।