फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Farmer died after return From Kisan Andolan in Sangrur of Punjab

पंजाब : संगरूर में दिल्ली आंदोलन से लौटे किसान की मौत, फिरोजपुर में फांसी लगा अन्नदाता ने जान दी

Mon, 21 Dec 2020 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
A Farmer died after return From Kisan Andolan in Sangrur of Punjab
किसान हाकम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के खिलाफ 20 दिनों तक दिल्ली आंदोलन में शामिल रहे भवानीगढ़ के नजदीक के गांव बालदकलां के किसान हाकम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। भाकियू डकौंदा ब्लॉक भवानीगढ़ के महासचिव सुखदेव सिंह बालदकलां और भाकियू सिद्धूपुर के नेता गुरबख्शीश सिंह बालदकलां ने बताया कि किसान हाकम सिंह पहले 35-40 दिन संयुक्त किसान मोर्चा के संगरूर रेलवे स्टेशन में लगाए गए धरने मे शामिल हो चुके थे।

विज्ञापन


अब 20 दिन से दिल्ली मोर्चे में शामिल थे। दो दिन तबीयत बिगड़ने के कारण हाकम सिंह गांव बादलकलां लौटे थे। सोमवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें सरकारी अस्पताल भवानीगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन :  सोनीपत में धरने पर बैठे बुजुर्ग किसान ने जहर खाया, पांच दिन पहले बाबा राम सिंह ने दे दी थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका गांव बालदकलां में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान नेता सुखदेव सिंह, गुरबख्शीश सिंह और पूर्व सरपंच बूटा सिंह ने हाकम सिंह को किसान मोर्चा का शहीद घोषित कर पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।


किसान ने खेत में पेड़ से फंदा लगाया
फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव करी कलां में सोमवार को एक किसान ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक किसान कुलबीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी करी कलां सुबह साढ़े छह बजे खेतों में फसलों की देखरेख के लिए गया था।

यह भी पढ़ें- पंजाबः अपनों को खोकर भी धरने में डटे हैं परिजन ...ताकि कमजोर न पड़ जाए आंदोलन 

जब ग्रामीण खेत पहुंचे तो देखा कि कुलबीर का शव पेड़ से लटका था। इस संबंध में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक किसान ने साफे को पेड़ से बांधकर खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते कुलबीर ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed