{"_id":"5fd8cd4626dd2728101d2971","slug":"a-farmer-commits-suicide-in-mansa-of-punjab-due-to-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज ने ली पंजाब में एक और किसान की जान, मालगाड़ी के आगे कूदकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज ने ली पंजाब में एक और किसान की जान, मालगाड़ी के आगे कूदकर की खुदकुशी
Tue, 15 Dec 2020 08:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मानसा में कर्ज से परेशान किसान ने खुदकुशी कर ली। मृतक किसान बेटी के विवाह को लेकर चिंतित था। गांव खारा निवासी किसान ने रविवार को शाम गांव नरिंद्रपुरा के नजदीक मालगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। किसान के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनके घर में छोटी बेटी का जनवरी में विवाह है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान नेताओं ने सरकार से मृतक किसान के परिवार की मदद करने और कर्ज माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव खारा के किसान गुरदेव सिंह (55) पुत्र तेजा सिंह ने नरिंद्रपुरा के नजदीक एक मालगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। गांव इकाई भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह के पास दो किल्ले जमीन है। उन पर बैंक और अन्य का करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। इसे लेकर वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
जनवरी महीने में गुरदेव की बेटी का विवाह होना है। इसी परेशानी के चलते मालगाड़ी के नीचे आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। किसान संगठन ने मांग की है कि सरकार किसान का कर्ज माफ करने के अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रबंध करे। उन्होंने बताया कि मृतक किसान के घर में और कोई भी कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन