{"_id":"6342ac3bd396ee123709e3a0","slug":"a-family-occupied-army-bunker-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सेना के बंकर पर परिवार ने किया कब्जा, खाली कराने गई तो एक सदस्य पाकिस्तान भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सेना के बंकर पर परिवार ने किया कब्जा, खाली कराने गई तो एक सदस्य पाकिस्तान भागा
Sun, 09 Oct 2022 04:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 04:43 PM IST
सार
बीएसएफ ने पाक रेंजरों से तालमेल कर उसे काबू किया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह, अजीत सिंह, हंसा सिंह व हरबंस सिंह निवासी गांव टेंडी वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव टेंडीवाला में फौज के बांध व बंकर में एक परिवार ने दो कमरे बनाकर कब्जा कर किया। इसे फौज खाली करवाने गई तो परिवार का एक सदस्य भयभीत होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान भाग गया। बीएसएफ ने पाक रेंजरों से तालमेल कर व्यक्ति को काबू किया है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आफिसर कमांडिंग कोमपोसाइट टास्क फोर-7 इंफेनटरी डिवीजन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सीमांत गांव टेंडी वाला (सरहद से सटा) के रहने वाले आरोपियों ने फौज के डिफेंस बांध पर बने बंकर पर कब्जा कर दो पक्के कमरे बना लिए हैं और बंकर में पशु बांधना शुरू कर दिया। इससे फौज के डिफेंस की तैयारी व टीआरसी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
फौज ने कई बार समझाकर कमरे वहां से हटाने और बंकर में पशुओं को बांधने से मना किया लेकिन आरोपी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद फौज ने कब्जा हटाने के लिए पुलिस की मदद ली। जब फौज व पुलिस के जवान कब्जा खाली करवाने गांव टेंडी वाला पहुंचे तो उनके परिवार का एक सदस्य हंसा सिंह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की तरफ भाग गया। बीएसएफ ने पाक रेंजरों से तालमेल कर उसे काबू किया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह, अजीत सिंह, हंसा सिंह व हरबंस सिंह निवासी गांव टेंडी वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन