{"_id":"5fe4211f01392f50f80515d1","slug":"a-drone-was-noticed-by-bsf-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो विजिबिलिटी में भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएसफ ने 63 राउंड फायर कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो विजिबिलिटी में भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएसफ ने 63 राउंड फायर कर भगाया
Thu, 24 Dec 2020 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सरहद पर घनी धुंध के चलते जीरो विजिबिलटी का फायदा उठाते हुए बुधवार देर रात दो पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की। दोनों घुसपैठ गुरदासपुर की सीमा के पास हुई। बीएसएफ के जवानों की ओर से तत्काल की गई जवाबी कारवाई के चलते दोनों ड्रोन दो मिनट से भी कम समय तक भारतीय सीमा में टिक पाए और लौट गए।
विज्ञापन
एक ड्रोन गुरदासपुर में रोसे बार्डर पोस्ट और दूसरा ड्रोन चंदू वडाला बीओपी से भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था। बीएसएफ की ओर से कुल 63 राउंड फायर किए गए। सूत्रों के अनुसार ड्रोन पाकिस्तान के माऊपुरा और बालाथौर बीओपी से उड़े थे। पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों की ओर से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - बड़ी कामयाबी : पंजाब में ड्रोन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाते थे नशा और हथियार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12:35 बजे बीओपी रोसे पोस्ट पर जवानों को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आता दिखाई दिया। जवानों की ओर से तत्काल तीन राउंड फायर किए गए। 12.36 बजे ड्रोन लौट गया। दूसरी बार रात 1.07 बजे चंदू वडाला बीओपी पर ड्रोन ने दोबारा घुसपैठ करने की कौशिश की। इस बार बीएसएफ ने ड्रोन पर 60 राउंड फायर किए। दो मिनट में ही यह ड्रोन भी लौट गया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को हाल ही में चीन में बने ड्रोन मिले हैं जो करीब दस किलो तक भार उठाने में सक्षम हैं। इन ड्रोन में नाइट विजन कैमरों की वजह से लाइट की जरूरत नहीं होती।
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात काफी धुंध थी। इसका फायदा उठाकर ड्रोन भारतीय सीमा में घुसे थे। हाल में ही पाकिस्तान की ओर से ड्रोन संबंधी बढ़ाई गई गतिविधियों के चलते बीएसएफ के जवान काफी सतर्कता बरत रहे हैं।
इससे पहले रविवार को पाकिस्तान ने ड्रोन से 11 हैंड ग्रेनेड भेजे थे, जिन्हें सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर तैनात पंजाब पुलिस ने बरामद कर लिया था। वहीं मंगलवार को भी पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी तथा गुरदासपुर पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक एके-47, एक मैगजीन व 30 कारतूस पकड़े हैं। पुलिस का दावा था कि इसे भी पाकिस्तान ने भेजा था। हथियारों की इस खेप को रस्सी में बांधकर लकड़ी के फ्रेम में पॉलीथीन से लपेट कर रखा गया था।
Punjab: A drone was noticed by BSF troops in Chandu Wadala area of Gurdaspur around 1 am today. When fired upon, the drone went back to Pakistan side.
— ANI (@ANI) December 24, 2020