फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A dozen vehicles collided in Fatehgarh Sahib due to fog

Fatehgarh Sahib News: साल की पहली घनी धुंध, हाईवे पर एक दर्जन वाहन आपस में भिड़े

Sun, 18 Dec 2022 09:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 09:38 PM IST
सार

एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार को पार्क करने लगे तभी उनकी कार के पीछे एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। बाद में एक और कार भी टकरा गई।

विज्ञापन
A dozen vehicles collided in Fatehgarh Sahib due to fog
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्ष की पहली घनी धुंध में ही सरहिंद नेशनल हाईवे पर भाखड़ा नहर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास 12 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल हैं। उन्हें मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल और फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसा नेशनल हाइवे पर गांव हरबंसपुरा से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के बीच हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सरहिंद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। हादसाग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर यातायात बहाल किया गया। 

विज्ञापन


थाना सरहिंद के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे के लगभग घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। जीटी रोड पर एक ट्रक अपने आगे चल रहे टाटा 407 के पीछे जा टकराया। इसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। एक कार ट्रक के पीछे जा भिड़ी। वहीं एक छोटा हाथी भी कार से जा भिड़ा। 
विज्ञापन


देखते ही देखते एक दूध का टैंकर टेंपो से टकरा गया और फिर कई वाहन एक-दूसरे से भिड़ते गए। कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार को पार्क करने लगे तभी उनकी कार के पीछे एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। बाद में एक और कार भी टकरा गई। स्पीड कम होने के चलते किसी को अधिक चोट तो नहीं लगी पर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed