{"_id":"60c3c0b1f91d5d136003eb07","slug":"a-divyang-beaten-up-by-asi-in-jalandhar-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक पहुंचा मामला: जालंधर में दिव्यांग पर टूटा वर्दी का कहर, एएसआई ने पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली तक पहुंचा मामला: जालंधर में दिव्यांग पर टूटा वर्दी का कहर, एएसआई ने पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 12 Jun 2021 02:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:27 AM IST
सार
पंजाब के जांलधर में एक पुलिसवाले ने वर्दी के रौब में दिव्यांग की पिटाई कर दी। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो रही है। पीड़ित ने भी मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी। उधर, वीडियो वायरल हुआ तो मामला दिल्ली तक पहुंच गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में जालंधर पुलिस से 15 दिन में जवाब मांगा है। मामले को तूल पकड़ते देख कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
जालंधर में दिव्यांग को पीटता एएसआई।
- फोटो : वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जांलधर में एक पुलिसवाले ने पैरों से लाचार दिव्यांग को बुरी तरह से पीट डाला। पहले दिव्यांग के मुंह पर थप्पड़ मारे फिर पैरों से मारा। दिव्यांग अपने बचाव में न तो खड़ा हो सकता था और न ही वहां से आगे-पीछे हट सकता था। सहायक सब इंस्पेक्टर की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कर दी। अब सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गई।
विज्ञापन
मामले में तूल पकड़ता देख कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सहायक सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति ने चोरी के एक मामले में पुलिस को सहयोग नहीं दिया लेकिन एएसआई रघुबीर सिंह ने गैर पेशेवराना रवैया दिखाया। उसे सीनियर अफसरों को बताना चाहिए था। इसलिए उसे सस्पेंड करने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कबीर विहार के रहने वाले महिंदर कुमार ने कहा कि 17 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे एएसआई रघुवीर सिंह एक कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को लेकर उसकी कबाड़ की दुकान पर आया। आते ही पुलिस वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब महिंदर ने कहा कि उसका भाई सलिंदर दुकान पर नहीं है और जब आएगा तो उसे बता देगा।
विज्ञापन
महिंदर कुमार ने कहा कि रघुवीर सिंह ने उसको बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। वह 90 प्रतिशत दिव्यांग है और चल फिर भी नहीं सकता। मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के ध्यान में भी आ गया है। आयोग ने जालंधर पुलिस से 15 दिन में जवाब दायर करने को कहा है।