फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A day before Lee said - heard, revenge attacked grandparents

होली से एक दिन पहले हुई कहा-सुनी, बदला लेने को दादा-पोते पर हमला

Thu, 12 Mar 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
A day before Lee said - heard, revenge attacked grandparents
नयागांव। होली से एक दिन पहले की कहा-सुनी को लेकर एक युवक ने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर दादा और पोते पर जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान पोते का बचाव करते हुए बुजुर्ग दादा के हाथ में चाकू लग गया। वहीं पोते के सिर में दाहिनी तरफ गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत पर नयागांव पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। इस बारे में पीड़ित परिवार मोहाली पुलिस के अधीन मामला लेकर जाएंगे। नयागांव पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। यह हमला सिंघा देवी के पास छोटी करोरां में घर के आंगन में किया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि होली के दिन दोपहर करीब ढाई-तीन बजे बड़े भाई गोबिंद के साथ दादा राम प्यारे घर के आंगन में फोल्डिंग पर लेटे हुए थे। हम लोग कमरे के अंदर थे कि अचानक उनके चिल्लाने की आवाज सुनी। इस पर तुरंत बाहर आए तो देखा कि उस समय करीब 30-35 युवक उन पर चाकू, डंडों, रॉड और पत्थरों से हमला कर रहे थे। उक्त दौरान बीच-बचाव करते हुए शोर मचाने पर वे दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद दोनों को ऑटो में बिठाकर सेक्टर-16 अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उपचार न करके मोहाली जाने को बोल दिया। इसके बाद पीड़ित पहले नयागांव थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचे ताकि उन्हें पुलिस प्रशासन मोहाली अस्पताल ले जाए और आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हो जाए पर पुलिस ने भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मामले पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है इसलिए अब वे लोग मोहाली पुलिस के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed