चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित सरकारी स्कूल के पास करीब 70 फुट ऊंचे सफेदा के पेड़ की टहनियों पर चीनी डोर से फंसे एक कौवे की फायर कर्मचारियों ने फरिश्ता बनकर जान बचा ली। करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे डोर से अलग कर पानी पिलाने के बाद आजाद कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है।
स्थानीय निवासी जसपाल ने दमकल विभाग को सूचना दी कि सरकारी स्कूल के पास सफेदा के पेड़ में एक कौआ काफी देर से फड़फड़ा रहा है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। पेड़ की करीब 70 फुट ऊंचाई होने के चलते हाइड्रोलिक गाड़ी बुलवाई गई। करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद फायरमैन केवल कृष्ण, मुश्ताक अली और फायरमैन नवीन कुमार ने हाइड्रोलिक की मदद से टहनियों पर डोर से फंसे कौआ को अलग किया। इसके बाद दमकल की टीम ने कौआ को पानी पिलाकर आजाद कर दिया।

70 फुट ऊंचे पेड़ की टहनियों में डोर से फंसे कौआ की फायरकर्मियों ने बचाई जान, कौआ को डोर से अलग कर नीच- फोटो : CHANDIGARH

70 फुट ऊंचे पेड़ की टहनियों में डोर से फंसे कौआ की फायरकर्मियों ने बचाई जान, कौआ को डोर से अलग करते फ- फोटो : CHANDIGARH

70 फुट ऊंचे पेड़ की टहनियों में डोर से फंसे कौआ की फायरकर्मियों ने बचाई जान कौआ को निकलने की कोशिश क- फोटो : CHANDIGARH