फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A cow roaming in the street attacked the mother and daughter, the girl's head was hit by the horn

Chandigarh News: गली में घूम रही गाय ने मां-बेटी पर किया हमला, सींग लगने से बच्ची का सिर फटा

Sat, 29 Jul 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
A cow roaming in the street attacked the mother and daughter, the girl's head was hit by the horn
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में पड़ती एमएस एनक्लेव में वीरवार रात एक गाय ने पैदल जा रही एक महिला व उसकी पांच वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्ची का सिर फट गया और महिला की पसलियां व कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भानू प्रताप मुंजाल निवासी मकान नंबर 78 एमएस एनक्लेव ने बताया कि वह अबोहर का रहने वाला है। अपने व्यापार के लिए जीरकपुर आता रहता है। उनकी बहन सोनिया पंचकूला हाइट्स सोसायटी में रहती है। बहन को उनके यहां आने का पता लगने पर उनसे मिलने के लिए बच्ची के साथ आईं। रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह वापस जाने लगी तो बाहर गली में घूम रही गाय ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि उसकी बहन ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन गाय ने उन पर कई वार किए जिससे उसकी बहन व भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों व राहगीरों के मदद से गाय से बचाकर ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-20 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मां सोनिया का हालत तो स्थिर है लेकिन पांच वर्षीय अनाया के सिर में चोट आने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी है। उसका अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक हफ्ता पहले भी महिला पर हुआ था हमला
वहीं, एक हफ्ता पहले इसी सोसायटी की निवासी पूजा पर भी गाय ने अचानक हमला कर दिया। इस कारण उनकी पसलियां व कंधा टूट गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि काउ सेस के बावजूद यह हालत है कि यदि यही हालात रहे तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी लावारिस पशुओं के हमले से लोग हो चुके हैं चोटिल

1. साल 2019 के जुलाई महीने में मोटरसाइकिल पर जा रहे एक परिवार पर सांडों ने हमला कर दिया था। इस दौरान छह माह की बच्ची की मौत हो गई थी।

2. फरवरी 2019 में बेसहारा पशुओं ने बलटाना की सैनी विहार फेज-3 कॉलोनी में झगड़ते हुए दो दर्जन वाहन तोड़ दिए थे।

3. दिसंबर 2018 में ढकोली की ग्रीन सिटी कॉलोनी में शिव मंदिर के नजदीक लावारिस पशुओं ने एक बुजुर्ग महिला, एक बच्ची और तीन लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया था।


4. अगस्त 2022 में पीरमुछल्ला क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के साथ हुए हादसे में टांग टूट गई थी।

5. जून 2023 में के एरिया लाइट प्वाइंट पर दो महिलाओं को गंभीर जख्मी कर दिया था।

6. जुलाई 2023 में बलटाना की गोबिंद विहार निवासी सिमरन व सुमन को अपना शिकार बनाया था और एक अन्य हादसे में भूपिंदर सिंह का जबड़ा टूट गया था।

7. इसके अलावा पिछले महीने बलटाना फर्नीचर मार्केट में झगड़ा कर रहे दो सांडों ने स्कूटी पर जा रही किरनजीत कौर निवासी मॉडर्न एनक्लेव के पेट में सींग मार दिया था। इससे उसके पेट की आंतड़ियां बाहर आ गई थीं जिसे ऑपरेशन करवाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed