Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A city forest will be developed in the Sukhna Choe Reserve Forest at a cost of 13.32 crore.

Chandigarh News: सुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 13.32 करोड़ से बनेगा सिटी फॉरेस्ट

Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A city forest will be developed in the Sukhna Choe Reserve Forest at a cost of 13.32 crore.
चंडीगढ़। शहरवासियों और पर्यटकों को जल्द ही जंगल के प्राकृतिक वातावरण में घूमने और प्रकृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन सुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 13.32 करोड़ रुपये की लागत से नया सिटी फॉरेस्ट विकसित करेगा। करीब 35 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। यहां नेचर ट्रेल, साइकिल ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बर्ड वॉचिंग टावर और मेडिटेशन हट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत 102 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला ओपन एयर थिएटर बनाया जाएगा। यहां पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां होंगी। नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर में जंगल, वन्यजीवों, पेड़-पौधों और जैव विविधता से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

500 मीटर लंबे एलिवेटेड वॉकवे पर घूम सकेंगे पर्यटक
सिटी फॉरेस्ट का प्रमुख आकर्षण 500 मीटर लंबा एलिवेटेड नेचर ट्रेल होगा। इसके अलावा आठ फीट चौड़ा पैदल रास्ता और अलग साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। पक्षियों को करीब से देखने के लिए 31 फीट ऊंचा बर्ड वॉचिंग टावर और जंगल की निगरानी के लिए 51 फीट ऊंचा फायर वॉच टावर बनेगा। यहां पांच बर्ड वाटर एरिया और तारों को देखने के लिए ऑब्जर्वेशन डेक भी होगा।
विज्ञापन

बांस के पुल और मेडिटेशन हट भी बनेंगे
परियोजना में दो गजिबो, तीन रेन शेल्टर और 12 बांस की कैनोपी बनाई जाएंगी। इसके अलावा चार बांस के पुल और करीब 1385 वर्ग फीट की मेडिटेशन हट विकसित होगी। पर्यटकों के लिए फूड कियोस्क, रिसेप्शन, टिकट काउंटर, पार्किंग और शौचालय भी बनाए जाएंगे। निर्माण में पर्यावरण अनुकूल सामग्री और मौजूदा पेड़-पौधों के संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी नंबर चार की जमीन पर होगा विकास
दरअसल, यह जमीन पहले कॉलोनी नंबर चार की अवैध बस्ती का हिस्सा थी। एक मई 2022 को अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने करीब 65 एकड़ जमीन अपने कब्जे में ली थी। यहां पौधारोपण, जल संरक्षण और वन क्षेत्र के पुनर्विकास का काम शुरू किया गया। अब इसी जमीन के करीब 35 एकड़ हिस्से में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed