फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A camp for players will be organized at the Mallakhamb centre in the city

Chandigarh News: शहर में मलखंभ के सेंटर पर खिलाड़ियों के लिए लगेगा शिविर

Fri, 01 Aug 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A camp for players will be organized at the Mallakhamb centre in the city
चंडीगढ़। देश के पुराने खेलों में से एक मलखंभ के खेल का एक मात्र सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में इसी साल में खुला है। इसका सेंटर बनने के बाद अब इस खेल में शहर के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है। अब इस सेंटर में ऑल इंडिया लेवल का शिविर 2 अगस्त से लगाया जाना है। जिसमें कई राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेने शहर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मलखंभ एसोसिएशन के सचिव राजिंदर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का तराशा जाएगा। जिसका मकसद खेलों इंडिया के लिए मजबूत टीम को तैयार है। इस शिविर में युवाओं के हुनर को तराशा जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन ने कोचों को नियुक्त किया गया है। सचिव ने बताया कि मलखंभ देश के पुराने खेलों में से एक है। भारत में यह खेल 24 राज्यों में खेला जाता है। वहीं, 26 देशों ने इस खेल काे अपना लिया है। महाराष्ट्र में मलखंभ काफी लोकप्रिय है। अब चंडीगढ़ में भी इस खेल से खिलाड़ी जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


लाखों रुपये की मिले उपकरण
सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में मलखंभ का पीयू में सेंटर खुलने से इस खेल के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस सेंटर को लाखों रुपये के इस खेल के उपकरण भी मिले हैं। इनमें 4 मलखंभ के पोल, रस्से, मैट और अन्य उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed