फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A call was made regarding the case of fraud as snatching of four lakhs

Chandigarh News: धोखाधड़ी के मामले को चार लाख की स्नैचिंग बताकर की कॉल

Fri, 27 Sep 2024 09:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
A call was made regarding the case of fraud as snatching of four lakhs
मनीमाजरा। कंट्रोल रूम पर नगला मोहल्ला में वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे 4 लाख रुपये की स्नैचिंग की कॉल आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल भी मौके पर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति खड़ा मिला। उसने बताया कि उसी ने पुलिस को कॉल की है। शुरू में तो उसने बताया कि दो व्यक्ति उसके हाथ से बैग छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। बैग में चार लाख रुपये थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन कोई घटना सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति को लेकर मनीमाजरा थाने आ गई। जांच में पता चला कि यह मामला स्नैचिंग का नहीं धोखाधड़ी का था।
विज्ञापन

कालका के रहने वाले हर्ष ने बताया कि उसका कालका में दूध का व्यवसाय है। वहां पर उसे एक व्यक्ति मिला जिसने उसे 4 लाख रुपये के बदले 10 लाख रुपये के डॉलर देने का झांसा दिया और मनीमाजरा आकर पैसे ले जाने की बात कही। यहां वह अखबार की रद्दी का बंडल थमा फरार हो गया। इसके बाद उसने मौके पर अपने भांजे तनिष को बुलाया और चार लाख रुपये स्नैचिंग की कॉल की। मनीमाजरा में पुलिस ने हर्ष की बहन को भी मौके पर बुलाया और सभी के बयान लेकर मामला कालका में दर्ज करवाने की बात कही। दरअसल, हर्ष ने जिस व्यक्ति से पैसे के बदले में डॉलर लेने थे, उसे ढाई लाख रुपये कालका में दिए थे उसके बाद वह उसके पीछे अपनी कार लेकर मनीमाजरा पहुंचा और यहां पॉकेट नंबर वन के शोरूम के पीछे उस व्यक्ति ने एक और व्यक्ति को बुलाकर उसे एक बंडल दिया जिसमें उसने हर्ष को डॉलर बताया था। हर्ष ने जब उनके जाने के बाद बंडल खोलकर देखा तो उसमें अखबार की रद्दी का बंडल निकला था। हालांकि, यह घटना भी सुबह साढ़े नौ बजे की है, जबकि हर्ष ने अपने भांजे को बाद में बुलाकर इस मामले में साढ़े 11 बजे चार स्चैनिंग की कॉल की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed