फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A boy died due to bullet injuries in Bahadurgarh of haryana

बहादुरगढ़ में छह लोगों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक किशोर की हुई मौत

Fri, 14 Dec 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Fri, 14 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
A boy died due to bullet injuries in Bahadurgarh of haryana
सांकेतिक तस्वीर

बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी में गुरुवार की सायं एक निर्माणाधीन सर्विस स्टेशन में घुसकर छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए भागे एक किशोर की छाती से गोली आर-पार हो गई, इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी कहासुनी के चलते परिवार के लोगों द्वारा ही ये वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मृतक की पहचान 17 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी अमन दसवीं कक्षा का छात्र था और पिछले कुछ वर्षों से गांव मांडोठी में अपने बहनोई (जीजा) सुरजीत के यहां रह रहा था। इन दिनों गांव में रोहद रोड पर स्थित अपने प्लॉट में सुरजीत सर्विस स्टेशन बनवा रहा है। अमन गुरुवार को निर्माणधीन स्टेशन पर मौजूद था। 
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे दो कारों में सवार होकर आए छह लोगों ने निर्माणाधीन सर्विस स्टेशन में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां चली तो भगदड़ मच गई। एक गोली अमन की छाती से आर-पार हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सुरजीत व आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ अमन को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर  पुलिस भी मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। अस्पताल में आकर परिजनों के बयान लिए। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से एक दिन पहले हुआ था विवाद 

A boy died due to bullet injuries in Bahadurgarh of haryana
demo pic - फोटो : डेमो

सुरजीत का अपने ही कुणबे के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बुधवार को भी उक्त लोगों का सुरजीत की पत्नी कुंती के साथ कहासुनी हुई। इस झगड़े में अमन ने अपनी बहन का पक्ष लेते हुए बीच बचाव किया था। यह बात उक्त लोगों को रास नहीं आई। परिवार के इस आपसी विवाद ने किसी दूसरे के परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया। 

पांच बहनों का इकलौता भाई था 
मृतक अमन पांच बहनों का इकलौता भाई था। दरअसल, मांडोठी निवासी सुरजीत का करीब 12 साल पहले देवरिया (उत्तर प्रदेश) निवासी कुंती के साथ हुआ था। अमन की अच्छी परवरिश के लिए कुंती करीब छह साल पहले उसे अपने गांव से मांडोठी ले आई थी। अमन गांव मांडोठी के ही एक निजी स्कूल में पढ़ रहा था और पढ़ाई में भी ठीकठाक था। अमन की मौत से पांच बहनों की राखियां सूनी हो गई हैं। उसकी बड़ी बहन कुंती का रो-रोकर बुरा हाल था। 

छह पर आरोप, केस दर्ज 
पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत ने कहा है कि बुधवार की दोपहर करीब 13 बजे कुणबे की धर्मबीर उर्फ मोनू व कर्मबीर घर पर आए थे। उन्होंने मेरी पत्नी से झगड़ा किया था। अमन ने बीच बचाव किया, बस उसी रंजिश में धर्मबीर उर्फ मोनू, कर्मबीर, नरेंद्र, अनिल, प्रेम व जयबीर ने गोलियां चलाई। मैंने किसी तरह दीवार के पीछे छिपकर जान बचाई, लेकिन अमन की गोली लगने से मौत हो गई। उधर, सुरजीत की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

जल्द होगी गिरफ्तारी 
आपसी कहासनु के चलते यह वारदात हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -राकेश कुमार इंचार्ज, मांडोठी चौकी पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed