{"_id":"59b42e564f1c1be57f8b5744","slug":"a-big-disclosure-about-the-modes-blast-was-created-conspiracy-in-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरे में रची थी मोड मंडी ब्लास्ट की साजिश, इन सबूतों से होगा खुलासा !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे में रची थी मोड मंडी ब्लास्ट की साजिश, इन सबूतों से होगा खुलासा !
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोड मंडी ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लास्ट से डेरा की साजिश के तार जुड़ सकते हैं, ब्लास्ट में इस्तेमाल बैटरी, घड़ी और अन्य पार्ट की खरीदारी सिरसा से हुई थी, पंजाब पुलिस एक महीने सिरसा में डटी रही थी।
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान 31 जनवरी 2017 को मोड मंडी में हुए ब्लास्ट की साजिश के तार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ सकते हैं। शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दूसरे दिन डेरा में गुरमीत राम रहीम की बारूद की फैक्टरी के खुलासे से साजिश के तारों को बल प्रदान किया है।
पढ़ें:- डेरे में दूसरे दिन का तलाशी अभियान खत्म, गुफा में खुफिया रास्ता और तेजधार हथियार मिले
विज्ञापन
ये विस्फोट गुरमीत राम रहीम के पुत्र जसमीत सिंह के ससुर हरमिंदर सिंह जस्सी के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 14 लोग इसमें घायल हुए।
पंजाब के पूर्व कांग्रेसी विधायक एवं डेरा प्रमुख के समधी हरमिंद्र सिंह जस्सी स्वयं शक जता चुके हैं कि डेरा सच्चा सौदा का हाथ इस घटना में हो सकता है। इस मामले की जांच में जुटी पंजाब पुलिस को घटना स्थल पर बैटरियां, टाइमर्स और कई उपकरण मिले थे।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला कि इन चीजों की खरीद सिरसा से हुई थी। करीब एक माह तक पंजाब पुलिस के अधिकारी सिरसा में जांच करते रहे। काफी लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। पंजाब में डेरा प्रमुख का बड़ा प्रभाव है। इसी कारण पंजाब सरकार ने बम धमाके की जांच को आगे नहीं बढ़ाया।
डेरा में विस्फोटक पदार्थ मिलने से अब ऐसे संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मोड मंडी ब्लास्ट में जिस विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल हुआ क्या वो डेरा में ही तैयार किया गया था। अब फारेंसिक विशेषज्ञ बम ब्लास्ट के बाद वहां से लिए गए नमूनों के आधार पर डेरा में मिले विस्फोटक पदार्थ का मिलान करेंगे।
पढ़ें:- राम रहीम की गुफा के कपाट खुले तो फटी रह गई आंखें, डेरे के 7 रहस्य
बता दें कि पिछले कुछ सालों से पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी के डेरा प्रमुख के परिवार से संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसलिए ब्लास्ट के बाद जस्सी ने डेरा सच्चा सौदा पर शक जाहिर करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।