अमृतसर: अटारी-वाघा सीमा के रास्ते 705 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, गुरुधामों के दर्शन के बाद 21 अप्रैल को होगी वापसी
17 और 18 अप्रैल को सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब लाहौर, 19 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब और 20 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री रोड़ी साहिब एमनाबाद में नतमस्तक होंगे और 21 अप्रैल को यह जत्था वापस भारत आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटारी-वाघा सीमा के रास्ते सिख श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को पाकिस्तान रवाना हो गया। खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) पर गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में होने वाले समारोह में शामिल होने एसजीपीसी की ओर से 705 सिख श्रद्धालुओं का जत्था खालसाई जयकारों के बीच रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व करने वाले एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, बलविंदर सिंह वेंईपुंई, भूपिंदर सिंह भलवान, बीबी जोगिंदर कौर, महा प्रबंधक वरिंदर सिंह ठरू, बिक्रमजीत सिंह झंगी समेत कई अन्य प्रमुख शख्सियत को एसजीपीसी अधिकारियों ने सिरोपा और फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया।
पाकिस्तान रवाना होने से पहले जत्थे का नेतृत्व कर रहे रविंदर सिंह खालसा ने बताया कि एसजीपीसी ने 900 श्रद्धालुओं की लिस्ट वीजा लगवाने के लिए भेजी थी। इसमें से सिर्फ 705 श्रद्धालुओं को वीजा दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिख कौम के कई गुरुद्वारे साहिबान सुशोभित हैं, जिनके दर्शन करने की सिख संगत के दिलों में इच्छा रहती है। इसलिए दोनों देशों की सरकारों को खुले दिल से वीजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं की खुशकिस्मती है कि उन्हें पावन गुरुधामों के दर्शन करने का मौका मिला है।
उन्होंने एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की ओर से उन्हें जत्थे का नेतृत्व सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह जत्था 14 अप्रैल को मुख्य समागम में शमूलियत करने के बाद गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचेगा। 15 अप्रैल को श्री ननकाना साहिब के दर्शन करने के बाद 16 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा साहिब जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 और 18 अप्रैल को सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब लाहौर, 19 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब और 20 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री रोड़ी साहिब एमनाबाद में नतमस्तक होंगे और 21 अप्रैल को यह जत्था वापस भारत लौटेगा। जत्था रवाना करते समय एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह, बिजय सिंह, सुखमिंदर सिंह, उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास, बलविंदर सिंह काहलवां, तेजिंदर सिंह पड्डा, सुपरिंटेंडेंट मलकीत सिंह बहिड़वाल, यात्रा के इंचार्ज बलविंदर सिंह खैराबाद मौजूद रहे।