फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   998 new posts created in fire department in Haryana

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा में दमकल विभाग में 998 नए पद सृजित, जल्द होगी भर्ती

Tue, 02 Aug 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 01:34 AM IST
सार

दमकल विभाग ने पिछले दिनों 998 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। वित्त विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश के दमकल विभाग में कुल 3777 पद स्वीकृत हो गए हैं। 

विज्ञापन
998 new posts created in fire department in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। दमकल विभाग में 998 नए पद सृजित करने को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। नए पदों जल्द भर्ती होगी। ऑपरेटर-कम चालक से लेकर फायर अधिकारियों के इन पदों की भर्ती प्रक्रिया हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शुरू करेगा। 

विज्ञापन


हरियाणा में पहले 69 दमकल केंद्र थे। 2010 के बाद से अब तक अलग-अलग क्षेत्रों में 29 नए दमकल केंद्र खोले गए हैं। दमकल विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नए केंद्रों में स्टाफ की कमी चल रही थी। यहां कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे थे। विभाग ने पिछले दिनों 998 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। वित्त विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश के दमकल विभाग में कुल 3777 पद स्वीकृत हो गए हैं। 
विज्ञापन


ये नए पद हुए हैं सृजित

  • सहायक मंडल अग्निश्मन अधिकारी- 1
  • अग्निशमन केंद्र अधिकारी-    7
  • उप अग्निशमन केंद्र अधिकारी- 37
  • मुख्य अग्निशामक-    71
  • फायर ऑपरेटर-कम-चालक-  882
  • कुल    998


इन दमकल केंद्रों पर तैनात होगा स्टाफ
प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालय से लेकर सब डिविजन और औद्योगिक क्षेत्रों में खोले गए 29 दमकल केंद्रों के लिए यह स्टाफ मांगा गया है। इनमें मानेसर, उद्योग विहार गुरुग्राम, तावड़ू, पुन्हाना, नारनौंद, औद्योगिक क्षेत्र, बरवाला (पंचकूला), सिवानी, पुंडरी, धारूहेड़ा, हथीन, खरखौदा, पटौदी, आईएमटी बावल, सेक्टर-5 रोहतक, आईएमटी फरीदाबाद, सेक्टर 25 औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद, सेक्टर 46 औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद, एमआईई पार्ट 1, बहादुरगढ़, आईएमटी सेक्टर 17 बहादुरगढ़, आईएमटी कुंडली, आईएमटी बरही, आईएमटी राई, बिलासपुर, छछरोली, धारसूल, बराड़ा, सेक्टर 4 करनाल, लालबत्ती चौक पानीपत और आजाद नगर हिसार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed