{"_id":"6389c4cd5183b944f9355e4b","slug":"97-muhurat-for-marriage-in-year-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"2023 में 97 दिन बजेगी शहनाई: सबसे अधिक मई में 16 दिन और सबसे कम दिसंबर में होंगी दो शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2023 में 97 दिन बजेगी शहनाई: सबसे अधिक मई में 16 दिन और सबसे कम दिसंबर में होंगी दो शादियां
Fri, 02 Dec 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 02:56 PM IST
सार
गुरु अस्त होने के कारण अप्रैल माह में शादी का मुहूर्त नहीं है। 31 मार्च को गुरु पश्चिम में अस्त होंगे और 29 अप्रैल को पूर्व में उदय होंगे। इस वर्ष मलमास भी लगेगा।
विज्ञापन
2023 में विवाह मुहूर्त
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2023 में 97 दिन शहनाई बजेगी। सबसे अधिक मई में 16 दिन शहनाई बजेगी जबकि सबसे कम दिसंबर में दो दिन ही शहनाई बजेगी। जनवरी 2023 में 15 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होगे। यह कहना है सेक्टर-8 के श्री प्राचीन शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री का। उन्होंने कहा कि गुरु अस्त होने के कारण अप्रैल माह में शादी का मुहूर्त नहीं है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को गुरु पश्चिम में अस्त होंगे और 29 अप्रैल को पूर्व में उदय होंगे। इस वर्ष मलमास भी लगेगा। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। इसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।
यह हैं विवाह के शुभ मुहूर्त की तारीख
जनवरी में 15, 25, 26, 27, 28, 30 और 31
फरवरी में 1, 6, 7, 8, 9, 10,15, 16, 17, 22, 23, 27 और 28
मार्च में 1, 5, 6, 8 और 9
अप्रेल में - कोई शादी का शुभ मुहूर्त नहीं है।
मई में - 2, 3, 10, 11, 12, 13, 16, 20, 21, 22, 26, 27, 28 , 29, 30 और 31
जून में - 1, 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 23, 26, 27 और 30
जुलाई में - 1, 2, 3, 6, 9, 10 और 13
अगस्त में - 24, 26, 28 और 29
सितंबर में - 6, 7, 8, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 28
अक्तूबर में - 18, 19, 20, 21, 22, 23 और 26
नवंबर में - 1, 6, 7, 9, 10, 14, 18, 19, 22, 23, 27, 28 और 29
दिसंबर में - 7 और 8
2023 में तीन ग्रहण
देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि वर्ष 2023 में तीन ग्रहण हैं। इसमें दो सूर्य और एक चंद्र ग्रहण हैं। सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल और 14 अक्तूबर को लगेगा। ये दोनो सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण सूतक का प्रभाव नहीं रहेगा। एक चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 28/29 अक्तूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह भारत में दिखेगा इसलिए इसका सूतक मान्य रहेगा।