फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   96 more colonies legalized in Haryana

Chandigarh News: हरियाणा में 96 और काॅलोनियां वैध, विकास शुल्क के साथ मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 06 Oct 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
96 more colonies legalized in Haryana
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 96 और काॅलोनियों को वैध किया है। छह जिलों की यह काॅलोनियां शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के क्षेत्र से बाहर की हैं। अब इन काॅलोनियों में हरियाणा सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। हालांकि, इसके लिए अलग-अलग दरों के हिसाब से स्थानीय लोगों को विकास शुल्क देना होगा। इस संबंध में ग्राम एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने सभी जिलों के लिए अलग अलग अधिसूचना जारी की हैं।
सबसे अधिक फरीदाबाद जिले की 30 और गुरुग्राम जिले की काॅलोनियों को वैध किया गया है और सबसे कम रोहतक जिले की 2 काॅलोनियां शामिल हैं। नई वैध की गई काॅलोनियां नगर पालिका क्षेत्र से बाहर कस्बों और गांवों में लाल डोरे से बाहर की हैं। इन काॅलोनियों को वैध करने के लिए संबंधित जिलों के डीटीपी की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद वीरवार को विभाग ने इन काॅलोनियों को वैध करने के लिए आदेश जारी किए हैं। काॅलोनियों के वैध होने से प्रदेश के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले शहरी स्थानीय निकाय विभाग भी काॅलोनियों को वैध कर चुका है।
विज्ञापन

विकास के लिए देना होगा शुल्क
अधिसूचना के अनुसार, इन काॅलोनीवासियों को काॅलोनियों में विकास कराने के लिए विकास शुल्क देना होगा। खाली पड़े प्लाॅट के लिए कलेक्टर रेट का 8 प्रतिशत और निर्मित क्षेत्र पर कलेक्टर रेट का 5 प्रतिशत शुल्क देना होगा। इसके अलावा, काॅलोनी में अगर निर्धारित 4 प्रतिशत से अधिक कॉमर्शियल जगह है तो इसके बदल कलेक्टर रेट का तीन गुणा विकास शुल्क देना होगा। वहीं, कालोनी के अंतर्गत आने वाली कृषि भूमि के लिए कलक्टर दर पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वैध कॉलोनी
जिला
कॉलोनी
फरीदाबाद
30
गुरुग्राम
21
सोनीपत
12
रोहतक
2
झज्जर
13
कैथल
18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed