फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9596 elderly and 2600 disabled are voting from home

Chandigarh News: 9596 बुजुर्ग और 2600 दिव्यांग घर से कर रहे मतदान

Mon, 30 Sep 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
9596 elderly and 2600 disabled are voting from home
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 85 वर्ष से अधिक आयु के 9596 मतदाता और 2600 दिव्यांगजन घर से मतदान कर रहे हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की घर से मतदान की प्रक्रिया सोमवार को पूरी होगी। इन मतदाताओं की ओर से अपने मतदान केंद्र के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास आवेदन किए गए थे। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सभी आवेदनों की जांच के बाद 9596 बुजुर्ग मतदाता और 2600 दिव्यांगजन मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के मुताबिक प्रदेशभर में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 115 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा 114 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारियों तथा 87 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। 5 अक्तूबर को मतदान के दिन सभी केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन




चुनाव में 27,866 इवीएम का होगा उपयोग
पंकज अग्रवाल के अनुसार चुनाव के लिए रिजर्व ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही 24,719 कंट्रोल यूनिट और 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने मतदान को देख सकते हैं। शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियों की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वॉड की 500 टीमें और स्टेट सर्विलांस की 461 टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed