फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9455 jbt teachers appointment case hearing in punjab haryana highcourt

9455 JBT की नियुक्ति का मामला फिर पहुंचा हाईकोर्ट, सुनवाई स्थगित

Tue, 04 Oct 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
9455 jbt teachers appointment case hearing in punjab haryana highcourt
जेबीटी टीचर - फोटो : Bureau
9455 जेबीटी उम्मीदवारों की नियुक्ति का मामला एक बार फिर से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा और पहली ही सुनवाई स्थगित हो गई। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से चयनित 9455 जेबीटी उम्मीदवार, जोकि कई सालों से अपनी नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं, अपनी नियुक्ति पर लगी रोक के खिलाफ फिर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी नियुक्ति पर रोक के आदेश को जारी रखा, वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 15 नवंबर तय कर दी। इस मामले में 11 मई को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकल बेंच के आदेश पर रोक लगाते हुए 9455 टीचर को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी थी और भर्ती का पूरा रिकार्ड सील कर समन कर लिया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने यह आदेश एकल बेंच के उस आदेश पर, जिसमें एकल बेंच ने इस भर्ती को सही करार दिया था, को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए जारी किया था। एकल बेंच ने इस भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका को 31 मार्च को खारिज करते हुए भर्ती को सही करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed