{"_id":"5e4a9bbc8ebc3ef2af49fccb","slug":"92-vehicles-challan-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूरः लौंगोवाल हादसे के बाद जागा प्रशासन, गुरदासपुर में 199 स्कूली बसों की जांच, 92 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूरः लौंगोवाल हादसे के बाद जागा प्रशासन, गुरदासपुर में 199 स्कूली बसों की जांच, 92 का चालान
Tue, 18 Feb 2020 01:42 AM IST
ajay kumar
मनन सैनी, गुरदासपुर ( पंजाब)
मनन सैनी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:42 AM IST
सार
- नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा बच्चों की सुरक्षा से समझौता।
- चंद पैसों के लालच में वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरे जाते हैं बच्चे।
विज्ञापन
गुरदासपुर में कुछ ऐसे स्कूल पहुंच रहे मासूम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लौंगोवाल में हुए दुखद हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूल वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। दोपहर 3 बजे तक की गई चेकिंग के दौरान जिले में कुल 199 स्कूल वाहन चेक किए गए। इनमें से 92 वाहनों के चालान काटे गए और दो बसों को थाने में बंद कर दिया गया। डीसी मोहम्मद इश्फाक ने रविवार को ही अधिकारियों की एक मीटिंग बुला कर कड़े निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही प्रशासन के कई अधिकारियों की स्कूल वाहन चेक करने की ड्यूटी लगाई गई। चेकिंग के दौरान स्कूल वाहन नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की सुरक्षा के साथ समझौता करते दिखे। कई स्कूल की बसों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं था तो किसी में ड्राइवर ने वर्दी पहन रखी थी। किसी बस को रंग लगाकर महज खानापूर्ति के लिए स्कूल बस का नाम दिया गया था। इसी तरह कई बसों के पास कागज ही नहीं थे।
विज्ञापन
कुछ वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। आरटीओ बलदेव सिंह रंधावा ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक जिले में चेकिंग के दौरान कुल 199 स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें से 92 वाहनों के चालान काट कर 2 थाने में बंद किए गए। उन्होंने बताया कि जिन बसों के चालान काटे गए है उनके पास दस्तावेजों की कमी थी। कई बसों में सीसीटीवी कैमरा नहीं थे और चालक ने वर्दी नहीं डाली थी।
विज्ञापन
जल्द कमियां दूर करने की हिदायत दी गई है और जिन स्कूल बसों को बंद किया गया है वह मोटर व्हीकल एक्ट नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। डीसी ने भी कहा कि स्कूल बसों की चेकिंग निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने ट्रांसपोर्ट, पुलिस व जिला बाल सुरक्षा अफसर समेत संबंधित अधिकारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर लगातार नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होने स्कूल के मालिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वह नियमों का पालन करें।