फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   91 days of monsoon: Preparations for farewell, clouds rained 8% less than the quota

चंडीगढ़ से मानसून की विदाई जल्द: अक्तूबर के पहले हफ्ते में होगी वापसी, कोटे से 8 फीसदी कम बरसे बादल

Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST
सार

चंडीगढ़ में इस बार बारिश का अजीबोगरीब पैटर्न देखने को मिला। पूरे सीजन में बारिश का लंबा स्पैल देखने को नहीं मिला। जैसे पिछले वर्षों में होता था। बारिश होने के कुछ घंटे बाद रुक जाती थी। छोटे-छोटे स्पैल में ही बारिश हुई।

विज्ञापन
91 days of monsoon: Preparations for farewell, clouds rained 8% less than the quota
पंजाब में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में मानसून की वापसी होने वाली है। सामान्य तौर पर 30 सितंबर तक चंडीगढ़ से मानसून विदा ले लेता है। लेकिन इस बार मानसून देर से आया था इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वापसी भी देर से अक्टूबर के पहले हफ्ते में होगी। 
विज्ञापन


अब तक चंडीगढ़ में मानसून के 91 दिन बीत चुके हैं लेकिन बारिश सामान्य से 8 फीसदी कम पड़ी है। आने वाले दिनों में कुछ बारिश की संभावना है लेकिन बारिश का सालाना कोटा उससे पूरा होने की संभावना काफी कम है। 
विज्ञापन


शहर में इस बार बारिश का अजीबोगरीब पैटर्न देखने को मिला। पूरे सीजन में बारिश का लंबा स्पैल देखने को नहीं मिला। जैसे पिछले वर्षों में होता था। बारिश होने के कुछ घंटे बाद रुक जाती थी। छोटे-छोटे स्पैल में ही बारिश हुई। यही कारण है कि इस साल एक भी बार सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने की नौबत नहीं आई जबकि पिछले साल कई बार फ्लड गेट खुले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में पानी भी भर गया था। शहर में मानसून में सामान्यतः 828.8 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार सीजन में 1 जून से लेकर अब तक 776.2 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 7 से 8 फीसदी कम है। मौसम केंद्र अभी इंतजार कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वापसी से पहले भी शहर में बारिश हो सकती है।

अब अगले कुछ दिन बारिश की संभावना कम 

मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहना। पिछले 48 घंटे में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि बादल छा सकते हैं। शहर में सोमवार को भी हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed