फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   87 youth donated blood in the camp

Chandigarh News: शिविर में 87 युवाओं ने किया रक्तदान

Sat, 06 May 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
87 youth donated blood in the camp
चंडीगढ़। सेक्टर-44 डी मार्केट में रक्तदान अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शिविर लगाया गया। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और आजाद टैक्सी के सहयोग से आयोजित शिविर में 87 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि यूटी के पुलिस अधीक्षक मृदुल थे, जबकि वरिष्ठ अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलजीत सिंह पंछी, बलजिंदर गुजराल, राजन महाजन, प्रितपाल सोनी, संजीव ग्रोवर, हरजीत सिंह और अनिल महाजन ने सहयोग किया। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed