{"_id":"63e40354c3a6f98e0d0ad844","slug":"87-thousand-women-are-running-industrial-units-in-punjab-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लघु उद्योगों में ‘आधी आबादी’ का जलवा, 87 हजार महिलाएं चला रहीं औद्योगिक इकाइयां, उत्तर में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लघु उद्योगों में ‘आधी आबादी’ का जलवा, 87 हजार महिलाएं चला रहीं औद्योगिक इकाइयां, उत्तर में सबसे ज्यादा
Thu, 09 Feb 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 09:01 AM IST
सार
पंजाब की महिला उद्यमियों की संख्या उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर 87 हजार तक पहुंची है। हरियाणा में 70 हजार और हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं एमएसएमई चला रहीं हैं।
विज्ञापन
women empowerment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमई) में ‘आधी आबादी’ का जलवा है। उत्तरी क्षेत्र में पंजाब में सबसे ज्यादा औद्योगिक इकाइयां महिलाएं चला रही हैं। उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सूबे में ऐसी महिला उद्यमियों की संख्या 87 हजार पार कर गई है। वहीं, हरियाणा इस मामले में 70 हजार के आंकड़े के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं एमएसएमई का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर एक जुलाई, 2020 से पंजाब में महिलाओं के स्वामित्व वाले पंजीकृत एमएसएमई की संख्या सबसे अधिक 87,039 है। इसके बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस अवधि के दौरान महिलाओं के संचालन वाले 69,961 एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं लघु औद्योगिक इकाइयां चला रही हैं।
विज्ञापन
मौजूदा दौर में उद्यम पोर्टल पर शीर्ष 10 एमएसएमई क्षेत्रों में पंजाब में कुल 3,57,703 लाख पंजीकरण हैं, जिनमें महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसएमई की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। वहीं, चंडीगढ़ में इस अवधि में 3,885 एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं। हालांकि, पंजाब में इस दौरान महिलाओं के नेतृत्व वाले 38 एमएसएमई को बंद किया गया है, जबकि 17 एमएसएमई को हिमाचल प्रदेश और एक चंडीगढ़ में बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाओं में केंद्र सरकार ने सार्वजनिक खरीद नीति के तहत महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई से खरीद के लिए तीन प्रतिशत का प्रावधान रखा है।