फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   85 tested positive for covid 19 in Haryana today

हरियाणा में बढ़ रहा ओमिक्रॉन: यमुनानगर में दो नए मामले, अब तक इस वैरिएंट के 12 केस, 85 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 27 Dec 2021 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Dec 2021 09:03 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश में संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले 61 मामले गुरुग्राम के हैं। यमुनानगर में ओमिक्रॉन के दो केस सामने आए हैं।

विज्ञापन
85 tested positive for covid 19 in Haryana today
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में सोमवार को ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं। यमुनानगर में मिले इन दो संक्रमितों के साथ प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 12 हो गई है। दोनों संक्रमित विदेश से लौटे हैं। 19 दिसंबर को इनके नमूने जांच को लिए गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद दोनों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। 27 दिसंबर को प्रदेश में कोविड के 85 नए संक्रमित मिले।

विज्ञापन


सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में कोविड व ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम हॉटस्पाट बना हुआ है। सोमवार को गुरुग्राम में ही कोरोना के 61 संक्रमित मिले। फरीदाबाद में 8, सोनीपत में 2, करनाल, पानीपत, कैथल में 1-1, पंचकूला में 2, अंबाला में में 3, रोहतक-यमुनानगर, झज्जर में 2-2 नए केस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोविड के सक्रिय मामले 536 हो गए हैं। 393 संदिग्धों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सोमवार को 21257 लोगों के नमूने कोविड जांच के लिए पूरे प्रदेश में लिए गए। 95 प्रतिशत लोग अभी तक पहली व 65 फीसदी दूसरी डोज ले चुके हैं। पहली जनवरी के बाद दोनों डोज न लगी होने पर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed