फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   85 percent voting in High Court Bar Association election

Chandigarh: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में दिखा वकीलों में जोश, 85 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 16 Dec 2022 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 09:07 PM IST
सार

खास बात यह रही कि जहां पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जहां पिछले साल 4075 वोटरों में से 3246 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और कुल 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन
85 percent voting in High Court Bar Association election
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिखाया और कुल मतदान 85 प्रतिशत रहा। 3580 वोटरों में से 3052 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। शुक्रवार को सुबह से ही हाईकोर्ट में वकीलों ने मतदान में जबरदस्त जोश दिखाया। 

विज्ञापन


मतदान के लिए पहुंचे वोटरों से वोटिंग बूथ के नजदीक अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट की प्रार्थना करते वकील दिखाई दिए। दिन भर वोटरों में यही जोश दिखाई दिया और शाम को चार बजे मतदान की प्रक्रिया को पूरा कर वोटों के रूप में प्रत्याशियों के भविष्य को बक्सों में भर वोटों की गिनती के लिए भेज दिया गया। शाम साढ़े पांच बजे वोटों की गिनती आरंभ की गई और यह देर रात तक चली।
विज्ञापन


वोट घटे पर प्रतिशत बढ़ा
खास बात यह रही कि जहां पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जहां पिछले साल 4075 वोटरों में से 3246 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और कुल 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार 3580 में से 3052 वोटरों ने मतदान किया जो कुल वोट का 85 प्रतिशत है। ऐसे में अगर कुल वोट देखे जाएं तो गत वर्ष 4075 के मुकाबले इस वर्ष 3580 थे और इस वर्ष वोटरों की संख्या में 13 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed