फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   837 positive corona patients found in Chandigarh, 6 dead

चंडीगढ़ में कोरोना के 837 पॉजिटिव मरीज मिले, 6 की मौत

Wed, 28 Apr 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
837 positive corona patients found in Chandigarh, 6 dead
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 837 नए संक्रमित मिले, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि एकांतवास में रखे गए 426 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। 837 संक्रमितों में 464 पुरुष और 373 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा शहर में 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीजों का है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 4202 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 94 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 5980 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 446 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
1. सेक्टर-12 निवासी 90 साल की वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं।
2. हल्लोमाजरा के 48 साल के पुरुष की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह संक्रमित होने के मधुमेह व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
3. मौलीजागरां के 60 साल के वृद्ध ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप, सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
4. मौलीजागरां के 30 साल के युवक की पीजीआई में मौत हो गई। वह संक्रमित होने के साथ लीवर व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
5. सेक्टर-40 निवासी 74 वर्षीय वृद्ध ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। कोरोना के साथ सांस की गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
6. मौलीजागरां निवासी 55 साल के पुरुष की इलाज के दौरान अचानक सांस बाधित होने से जीएमएसएच-16 में मौत हो गई।
यहां मिले इतने मरीज
मनीमाजरा में 24 घंटे के दौरान अब तक के सबसे ज्यादा 102 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सेक्टर 7 से 12, सेक्टर 9 से 10, सेक्टर 15 से 13, सेक्टर-18 से 14, सेक्टर-19 से 18, सेक्टर-20 से 12, सेक्टर-21 से 13, सेक्टर-22 से 14, सेक्टर-23 से 12, सेक्टर-26 से 15, सेक्टर-27 से 10, सेक्टर-30 से 15, सेक्टर-32 से 15, सेक्टर-33 से 13, सेक्टर-34 से 14, सेक्टर-35 से 21, सेक्टर-37 से 18, सेक्टर-38 से 20, सेक्टर-39 से 15, सेक्टर-40 से 28, सेक्टर-41 से 38, सेक्टर-44 से 16, सेक्टर-45 से 35, सेक्टर-46 से 24, सेक्टर-56 से 17, धनास से 18 और पीजीआई परिसर से 9 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed