फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   80 million were recovered during the elections, also seized drugs, alcohol and cash

पंजाब विस चुनाव के दौरान बरामद हुआ था 80 करोड़ का कैश, ड्रग्स और शराब

Tue, 07 Mar 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
80 million were recovered during the elections, also seized drugs, alcohol and cash
पंजाब चुनाव - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग की सख्ती के चलते इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स, शराब और कैश बरामद किया गया। आयोग की सर्विलांस टीमों ने पूरे पंजाब से करीब 80 करोड़ रुपये की कीमत का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान 54.10 करोड़ रुपये का कैश पकड़ा गया। जबकि, पंजाब भर में लगाए गए नाकों पर 8.58 करोड़ की शराब, 17.52 करोड़ की ड्रग्स और 16 करोड़ का सोना पकड़ा गया। 
विज्ञापन


वहीं, होशियारपुर से 48 लाख की फार्मास्यूटिकल ड्रग्स भी रिकवर की गईं। पकड़े गए नशीले पदार्थों में 5.95 लाख लीटर शराब, 2.06 लाख लीटर अवैध शराब, 29979 किलोग्राम भुक्की, 394 किलोग्राम अफीम, 136 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम कोकेन, 178 किलोग्राम ड्रग पाउडर शामिल हैं। इनके अलावा 163 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर जिले के गुरहरसहाय विधानसभा हलके में एक वाहन से 18.48 लाख रुपये के नए करेंसी नोट बरामद किए गए। कैश गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाया गया था। पुलिस ने एसयूवी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। 

नाकों पर तलाशी के दौरान 416 अवैध हथियार भी बरामद किए गए। इस बार एक्साइज एक्ट के तहत रिकॉॅर्ड 1412 केस दर्ज किए गए। 155 केसों को जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपा गया। 

पिछली बार नशे और शराब में पंजाब था नंबर वन

80 million were recovered during the elections, also seized drugs, alcohol and cash
पु‌लिस - फोटो : file photo

एडीजीपी वीके भावरा ने कहा कि चुनाव से काफी पहले ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था, उसी के चलते इस बार इतनी भारी मात्रा में बरामदगी हुई है। 

सभी डीसी और एसएसपी को आयोग की ओर से सख्त हिदायत दी गई थी कि किसी भी हाल में वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब, नशों और पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसकी सूचना मिलते ही छापेमारी करें।

पिछली बार नशे और शराब में पंजाब था नंबर वन
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब ड्रग्स और शराब की रिकवरी में देश में नंबर वन रहा था। जबकि, कैश की बरामदगी में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा। 

पंजाब से पिछले चुनाव में 12.13 करोड़ कैश रिकवर हुआ था। पंजाब से 3.57 लाख लीटर शराब पकड़ी गई थी। वहीं, 53.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed