हरियाणा: कोरोना से 80 की मौत, 1233 नए संक्रमित मिले, ब्लैक फंगस ने अब तक 75 की जान ली
मंगलवार को हरियाणा में 1233 नए संक्रमित मिले हैं। 3453 लोगों ने कोरोना को मात दिया है। प्रदेश के 18 जिलों में संक्रमण के 100 से कम मामले सामने आए हैं। वहीं 21 जिले में ठीक होने वालों का आंकड़ा संक्रमितों से ज्यादा रहा है। हरियाणा में रिकवरी रेट 97 फीसदी तक पहुंच गई है।
विस्तार
हरियाणा में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 927 पहुंच गई है। अब तक इस बीमारी से 75 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में 734 मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 31 मई तक के बुलेटिन के अनुसार, अब तक सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 242, हिसार 211 और रोहतक में 214 केस आ चुके हैं। इसके अलावा, फरीदाबाद 55, सिरसा 48, पानीपत 37, करनाल 30, नूंह 26, अंबाला 9, भिवानी 8, फतेहाबाद 11, झज्जर 13, कैथल 2, पंचकूला 7 रेवाड़ी 9 और यमुनानगर में 5 केस आ चुके हैं।
734 उचाराधीन मरीज, 118 हुए ठीक
इस समय प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 734 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें अंबाला के 9, भिवानी 6, फरीदाबाद 41, फतेहाबाद 7, गुरुग्राम 186, हिसार 153, झज्जर 7, कैथल 1, करनाल 23, नूंह 24, पंचकूला 6, पानीपत 35, रेवाड़ी 9, रोहतक 193, सिरसा 29 और यमुनानगर के 5 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, 9 जिलों में अब तक 118 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें गुरुग्राम के 45, हिसार के 28, फरीदाबाद के 14, फतेहाबाद 3, भिवानी, फतेहाबाद 3, करनाल 2, पानीपत 1 और रोहतक सिरसा के 12-12 मरीज ठीक हो चुके हैं।
प्रदेश में 1233 नए संक्रमित मिले, 3453 हुए ठीक
मंगलवार को प्रदेश में 1233 नए संक्रमण के मामले सामने आए, जबकि 3453 मरीज ठीक हुए हैं। 18 जिलों में 100 से नीचे नए केस मिले हैं। केवल तीन जिलों में 100 से अधिक केस मिले हैं। 21 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।
रिकवरी दर बढ़कर 96.75 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 16,280 रह गई है। वहीं गांवों में मंगलवार को 3,27,246 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 2010 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। विभाग की टीमों ने अब तक 1,55,38,582 लोगों की जांच की है और 1,12,906 के सैंपल लिए हैं। इनमें से कुल 3413 लोग संक्रमित मिले हैं।
एक दिन में कोरोना से 80 मरीजों की मौत
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को 80 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। गुरुग्राम, झज्जर में 6-6, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, पंचकूला, फरीदाबाद, चरखी दादरी में 1-1, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, पलवल, कैथल में 3-3, हिसार में 15, नूंह, अंबाला, करनाल में 2-2, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी में 4-4, सिरसा 5, जींद में 8 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 8383 पहुंच गई है।
पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर वाले सिर्फ आठ जिले
हरियाणा के 8 जिलों में संक्रमण दर 5 फीसदी से कम है। करनाल 4.69, कैथल 4.63, महेंद्रगढ़ 4.35, सोनीपत 4.00, चरखी दादरी, 3.85, गुरुग्राम 2.65, झज्जर 2.24 और नूंह में 0.78 प्रतिशत संक्रमण दर है। इसके अलावा 7 जिलों में 5 से 10 प्रतिशत के बीच और 7 जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर है।