फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   75 children got admission through draw in Strawberry School

स्ट्रॉबरी स्कूल में ड्रॉ के माध्यम से 75 बच्चों को मिला दाखिला

Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
75 children got admission through draw in Strawberry School
चंडीगढ़। स्ट्रॉबरी फील्ड्स प्ले स्कूल में शनिवार को प्ले क्लास में दाखिले के लिए ऑफलाइन ड्रा का आयोजन किया गया। स्कूल के पास 300 से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से ड्रा के जरिए 75 सीटों के लिए भाग्यशाली बच्चों के नाम निकाले गए। ड्रा का आयोजन स्कूल के ग्राउंड में किया गया। इस दौरान एक बच्चे के साथ एक ही अभिभावक को स्कूल में प्रवेश दिया गया। उन्हीं अभिभावकों को स्कूल में आने की इजाजत मिली, जिन्होंने कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाई थीं।
विज्ञापन

स्ट्रॉबरी फील्ड्स के निदेशक अतुल खन्ना ने बताया कि चूंकि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए हमने एक ही अभिभावक को ड्रॉ के लिए अंदर आने की अनुमति दी थी। स्कूल का स्टाफ भी सीमित संख्या में उपस्थित रहा। अभिभावकों ने ही ड्रा में पर्चियां निकाली। इसमें 59 दाखिला भाई-बहनों के लिए आरक्षित सीट और 16 बच्चों को जनरल सीट पर दाखिला दिया गया। ड्रा प्रक्रिया दोपहर 12 बजे के करीब आयोजित करवाई गई थी।
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूलों में 21 और 22 को होगा ड्रा
- कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी में दाखिले के लिए 21 जनवरी को सुबह 9 बजे और नर्सरी में दाखिले के लिए 22 जनवरी को सुबह 9 बजे ड्रा होगा। ड्रा के दौरान आवेदन करने वाले पहले 50 अभिभावकों को ऑफलाइन कार्यक्रम में आने की अनुमति मिलेगी। अन्य अभिभावक ड्रा प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण यूट्यूब और स्कूल की वेबसाइट पर देख सकेंगे, जिसका लिंक स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सेंट जोन्स हाईस्कूल में यूकेजी कक्षा के लिए ड्रा प्रक्रिया 21 जनवरी सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी। हर आठवें अभिभावक को स्कूल में आने की अनुमति मिलेगी, इसकी जानकारी स्कूल वेबसाइट पर दी गई है व अन्य अभिभावक ऑनलाइन ड्रा देखेंगे।

- सेक्रेड हार्ट स्कूल में एलकेजी के लिए ड्रा 21 जनवरी को दोपहर दो बजे होगा। ड्रा के लिए कुछ ही अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया जाएगा।
- सेंट एनीज स्कूल में एलकेजी के लिए ड्रा प्रक्रिया 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें 50 अभिभावकों को स्कूल में ऑफलाइन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed