फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   741 colonies of the state including Panchkula will be regularized

Chandigarh News: पंचकूला सहित प्रदेश की 741 काॅलोनियां होंगी नियमित

Sat, 06 Jul 2024 05:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
741 colonies of the state including Panchkula will be regularized
प्रदेश से 2223 काॅलोनियों को नियमित करने के लिए आया था डाटा, 1482 काॅलोनियों की औपचारिकताएं भी जल्द होंगी पूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले की तीन काॅलोनियों सहित प्रदेश की 741 काॅलोनियां नियमित होंगी। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से 2223 काॅलोनियों को नियमित काॅलोनियों की श्रेणी में शामिल करने के लिए विभाग के पास डाटा आया था। इसमें शेष 1482 काॅलोनियों की औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने दी। वह प्रदेश की सभी निकायों के अधिकारियों से रेड बिशप सेक्टर-1 पंचकूला में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 48.08 लाख प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई है। इनमें से 12.13 लाख की ही सेल्फ सर्टिफाइड रिपोर्ट तैयार हुई है। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लाल डोर क्षेत्र की रजिस्ट्री का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी-कर्मचारी के काम में कमी पाई जाएगी, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के टेंडर में देरी लापरवाही
सुभाष सुधा ने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए प्रत्येक साल टेंडर होता है। विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में जानकारी होने के बाद भी दो-दो महीने लेट टेंडर होना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून का सीजन आ चुका है। 13 जून तक टेंडर लगाकर नालों की सफाई करवाने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक भी कुछ निकायों ने इस काम को पूरा नहीं किया है। बरसात आने के बाद शहरों में पानी भरा रहेगा। यह नागरिकों के लिए ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


कर्मियों की समय पर होगी प्रमोशन, सीधा मुझसे मिलें
सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ-साथ विभाग के कर्मचारी/अधिकारी भी हमारी एक इकाई है। विभाग के जिस भी कर्मचारी की कोई प्रमोशन या अन्य लाभ रुका हुआ है, तो वे सभी लाभ उन्हें दिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को कर्मचारियों के लाभ जारी करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि फिर भी किसी कर्मचारी को उसका लाभ नहीं मिले तो वे सीधे उनसे मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाइलों को निरस्त करने से काम नहीं चलेगा : सुधा
कालका। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने नगर परिषद कालका के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कमियां मिलने पर उन्होंने कहा कि कार्यालय में बैठकर फाइलें निरस्त करने से काम नहीं चलेगा। सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरकर मौका-मुआयना करना होगा। उन्होंने निगम आयुक्त से कहा कि पंचकूला की तर्ज पर कालका में भी मॉडल शौचालय, मॉडल पार्क, ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण, बस क्यू शेल्टर और अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण किया जाए। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने प्राचीन श्रीकाली माता मंदिर कालका में पूजा-अर्चना भी की।
सुभाष सुधा ने कहा कि कालका के प्रत्येक पार्षद के कहने पर उनके वार्डों में 200-200 एलईडी लाइटों को लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग को पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी स्वयं रुचि लेकर अपने कामों को करवाएं। कामों को करवाते समय स्थानीय लोगों को साथ जोड़ें। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद कालका को पिंजौर में बस अड्डे पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले नए क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाए। इसके बाद जर्जर हालत के क्यू शेल्टर को तोड़ा जाए। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने पिंजौर गार्डन स्थित मोटल रेस्टोरेंट में नगर परिषद कालका के पार्षदों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उनको निपटाने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को उचित दिशा- निर्देश दिए। कालका की गांधी लाइब्रेरी में दुकानदारों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा का स्वागत किया।


अग्रसेन चौक का होगा सौंदर्यीकरण
सुभाष सुधा ने पिंजौर के अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विभाग की तरफ से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर दुकानदारों ने साथ लगती सरकारी जमीन पर पक्की दुकान बनवाने की गुहार लगाई। मंत्री ने एसडीएम कालका को जगह के बारे में पूरी जानकारी लेकर संभव होने पर दुकानों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल टाउन कॉलोनी और मुख्य कालका रोड के बीच की जगह पर ग्रीन बेल्ट में पार्क विकसित करने के निर्देश दिए।


यह रहे मौजूद
इस मौके पर नगर निगम पंचकूला आयुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा, एसडीएम कालका लक्षित सरीन, श्री काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वी सिंह, किशोरी शर्मा, चरणप्रीत सिंह, जीवन सहित पार्षदगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed