फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   72 thousand cheated on the pretext of giving life time free credit card

लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर 72 हजार ठगे

Fri, 25 Mar 2022 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
72 thousand cheated on the pretext of giving life time free credit card
चंडीगढ़। जीवनभर के लिए मुफ्त क्रेडिट देने का झांसा देकर शातिर ठग ने एक व्यक्ति से 72 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गांव बुडै़ल निवासी पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। अब साइबर सेल आरोपी के बैंक खाते का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-45 स्थित गांव बुडै़ल निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 8 जनवरी को एक व्यक्ति ने कॉल की और कहा कि वह बजाज फिनसर्व से बोल रहा है। पूछा कि क्या आपके पास इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड है। सुखविंदर ने हामी भरी तो वह बोला कि उनका इंडसइंड बैंक से टाइअप है। वह उन्हें जीवनभर के लिए मुफ्त बजाज फिनसर्व का क्रेडिट कार्ड दे रहे हैं, जिसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद आरोपी ने सुखविंदर के व्हाट्सएप नंबर 0पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलकर सुखविंदर ने इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भर दीं। इसके बाद शातिर ने पीड़ित को एक रुपये का ट्रांजेक्शन करने को कहा। इसके कुछ देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 72102 रुपये कटने का मैसेज आया। सुखविंदर ने कॉल करने वाले को जब फोन लगाया तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद पीड़ित नेे मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed