{"_id":"5e6d3f968ebc3ea7fc33b661","slug":"71-5-mm-rain-in-14-days-relief-from-today-chandigarh-news-pkl369564342","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन में 71.5 एमएम बारिश, आज मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन में 71.5 एमएम बारिश, आज मिलेगी राहत
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश से 14 दिन में ही मात्र 71.5 एमएम बारिश चुकी है। मार्च माह में सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2015 में हुई थी। तब 111.8 एमएम बारिश हुई थी। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। बीच में हल्की धूप तो निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण उससे कोई राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा।
शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तेज हो गई। उसके बाद बारिश थम गई। हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम को फिर बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे दिन 15 एमएम बारिश हुई थी। दिन का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2019 में पूरे मार्च में कुल 17.5 एमएम बारिश हुई थी।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अंबाला, पटियाला सहित पंजाब व हरियाणा के कई अन्य शहरों में भी तेज बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।