फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 members of Bambiha gang arrested, 14 pistols recovered

Chandigarh News: बंबीहा गैंग के 7 गुर्गे गिरफ्तार, 14 पिस्टल बरामद

Thu, 23 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
7 members of Bambiha gang arrested, 14 pistols recovered
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने बंबीहा गैंग से जुड़े हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर इस गिरोह को पकड़ा।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल उर्फ रैली और मोनू उर्फ कांडू उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाकर चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सक्रिय गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। इन हथियारों का इस्तेमाल हत्या, लूट और रंगदारी जैसी वारदातों में किया जाना था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे बंबीहा गैंग के सक्रिय सदस्यों को हथियार उपलब्ध करा रहे थे। अधिकांश आरोपी नशे के आदी हैं और अपराध की दुनिया में पहचान बनाने के लिए इस नेटवर्क से जुड़े थे। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार को ऑपरेशन सेल के डीएसपी विकास श्योकंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। डीएसपी विकास श्योकंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मध्यप्रदेश की जेल में बैठे हथियार तस्करों और यूपी के मेरठ व अन्य इलाकों में छिपे गैंगस्टर चंडीगढ़ में हथियार सप्लाई कर रहे थे। इन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से दबोचे आरोपी
ऑपरेशन सेल ने सातों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। मनीमाजरा की न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ रैली और मोनू उर्फ कांडू से आठ पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। गोविंद उर्फ गौरव के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल मिली जबकि मोहाली के अमन उर्फ बत्तख और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी संजू उर्फ कंचा से देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा गुरदीप सिंह और मोनू जायसवाल के कब्जे से दो देसी पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं। पुलिस के अनुसार राहुल पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed