फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   67 lakh MT wheat arrived, 64 lakh MT purchased, 27 lakh not lifted.

Chandigarh News: 67 लाख एमटी गेहूं की हुई आवक, 64 लाख एमटी खरीदा, नहीं हुआ 27 लाख का उठान

Thu, 02 May 2024 07:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
67 lakh MT wheat arrived, 64 lakh MT purchased, 27 lakh not lifted.
80 लाख एमटी खरीद के लक्ष्य को पूरा करने में अभी 13 लाख एमटी की कमी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में मंडियों में अब तक कुल 67 लाख टन गेहूं की आवक हो चुकी है। हरियाणा सरकार अपने खरीद के कुल 80 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य से 13 लाख एमटी पीछे है। हालांकि, खरीद अभी 15 मई तक होनी है। अब तक सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से 64 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 40 लाख टन गेहूं के उठान का कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 27 लाख मीट्रिक गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा है और उठान धीमी है।

हरियाणा में सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग काॅर्पोरेशन और एफसीआई की ओर से की जा रही है। पिछले साल प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक 62 लाख मीट्रिक टन हुई थी। इस साल संभावना जताई जा रही है कि आवक 72 लाख टन तक पहुंच सकती है, जबकि इससे पहले सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस बार करीब 80 लाख टन गेहूं की आवक का अनुमान था। बताया जा रहा है कि प्रदेश में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल खराब होने से आवक अनुमानित लक्ष्य से कम रही है। किसानों ने प्रदेश सरकार के पोर्टल पर 12 लाख एकड़ खराब फसल के लिए मुआवजा राशि की मांग की है, जबकि 2-3 मार्च 2024 को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से करीब 10 लाख एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद करीब दो लाख एकड़ और फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, 2022-23 में आई बाढ़ के चलते फसल बर्बाद होने से गेहूं उत्पादन करीब 41 लाख टन रह गया था। अभी खरीद के लिए 13 दिन और शेष हैं। हालांकि, गेहूं कटाई का सीजन लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन



जिला उठान प्रतिशत
अंबाला 1,38,932 60.52
भिवानी 44,252 51.21
चरखीदादरी 11,310 57.91
फरीदाबाद 61,828 64.87
फतेहाबाद 3,33,919 58.42
गुरुग्राम 17,292 39.30
हिसार 2,42,763 60.74
झज्जर 75,783 55.97
जींद 3,65,224 55.77
कैथल 4,41,522 67.14
करनाल 6,10,931 82.43
कुरुक्षेत्र 3,49,968 64.81
महेंद्रगढ़ 3793 43.17
मेवात 26,475 66.42
पलवल 1,39,457 68.10
पंचकूला 20,834 61.65
पानीपत 1,94,499 75.10
रेवाड़ी 15,988 74.57
रोहतक 1,01,358 44.71
सिरसा 3,53,935 52.55
सोनीपत 2,14,345 57.41
यमुनानगर 1,85,517 73.74
कुल 39.49 लाख एमटी 63 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed