फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 percent voting in Haryana

Chandigarh News: मतदान का संशोधित डाटा जारी, प्रदेश में 64.80 फीसदी मतदान

Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
65 percent voting in Haryana
सबसे ज्यादा सिरसा में 69.77 फीसदी मतदान, 46 फीसदी महिलाओं ने निभाई भागीदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में रविवार शाम राज्य की सभी दस सीटों पर हुए मतदान का नया डाटा अपडेट हुआ है। इसके मुताबिक हरियाणा में कुल मतदान 64.80 फीसदी हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को लगभग 65 फीसदी मतदान का अनुमान जताया था। साथ ही यह भी कहा था कि डाटा संकलित होने पर आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। रविवार को भी पूरा दिन डाटा अपडेट होता रहा। यह आंकड़ा रविवार रात को अपडेट हुआ। नए आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 69.77 फीसदी दर्ज हुआ है। वहीं, सबसे कम गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 62.03 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ महिला व पुरुषों के भी आंकड़े जारी हो गए हैं। इसके अनुसार 54 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 46 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। वहीं, 476 ट्रांसजेंडरों में से सिर्फ 85 ने मतदान किया। पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 5.54 फीसदी की कमी रही। 2019 के चुनाव में में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान कम होने के पीछे भीषण गर्मी को माना जा रहा है। 2019 के मुकाबले इस बार तापमान करीब सात डिग्री ज्यादा था।


आधी आबादी 50 फीसदी भी नहीं डाल पाई वोट
महिलाओं ने इस बार मतदान में निराश किया है। किसी भी लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 50 फीसदी मतदान नहीं किया है। नए डाटा के मुताबिक अंबाला में 46.17 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 47 फीसदी, सिरसा में 46 फीसदी, हिसार में 45.52 फीसदी, करनाल में 46.18 फीसदी, सोनीपत में 45.54 फीसदी, रोहतक में 46.11 फीसदी, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 46.47 फीसदी, गुरुग्राम में 46.21 फीसदी और फरीदाबाद में 44.62 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


कहां कितना हुआ मतदान
अंबाला 67.34 फीसदी
कुरुक्षेत्र 67.01 फीसदी
सिरसा 69.77 फीसदी
हिसार 65.27 फीसदी
करनाल 63.74 फीसदी
सोनीपत 63.44 फीसदी
रोहतक 65.68 फीसदी
भिवानी-महेंद्रगढ़ 65.39 फीसदी
गुरुग्राम 62.03 फीसदी
फरीदाबाद 60.52 फीसदी
कुल 64.80 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed