फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 new cases of corona epidemic during the last 24 hours in Punjab

Punjab Corona Update: एक ही दिन में कोरोना के 65 मामलों की पुष्टि, सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

Sun, 12 Jun 2022 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 11:20 AM IST
सार

दर्ज हुए 65 नए मामलों में, मोहाली में 21, लुधियाना में 13, होशियारपुर व जालंधर में 7-7, फतेहगढ़ साहिब में 6, पटियाला में 4, फाजिल्का में 2, अमृतसर, बठिंडा, कपूरथला, पठानकोट, नवांशहर में कोरोना का एक-एक केस सामने आया है।

विज्ञापन
65 new cases of corona epidemic during the last 24 hours in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना फिर डराने लगा है।  बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना महामारी के 65 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 235 तक पहुंच गई है, जिनमें 6 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर और 3 मरीजों को गंभीर लेवल-3 सुविधाओं के बीच रखा गया है।
विज्ञापन


सेहत विभाग के बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों में 24 नए मरीजों के ठीक होने की भी खबर है। इनमें मोहाली में 10, होशियारपुर में 7, पटियाला में 3, जालंधर में 2 और फाजिल्का व नवांशहर में 1-1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दर्ज हुए 65 नए मामलों में, मोहाली में 21, लुधियाना में 13, होशियारपुर व जालंधर में 7-7, फतेहगढ़ साहिब में 6, पटियाला में 4, फाजिल्का में 2, अमृतसर, बठिंडा, कपूरथला, पठानकोट, नवांशहर में कोरोना का एक-एक केस सामने आया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मिले 37 नए केस

चंडीगढ़ में शनिवार को 37 मरीज मिले। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 2.67 प्रतिशत पर आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 35 थी। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात दिनों में संक्रमित मरीजों की औसतन संख्या 25 रही है।

शनिवार को 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। उसके बाद भी सक्रिय मरीजों की संख्या 174 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1384 लोगों की जांच की, जिनमें से 23 पुरुष व 14 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं ऑक्सीजन बेड पर 12 व वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती है। चिंता की बात यह है कि जिन इलाकों से अब तक इक्का-दुक्का केस आ रहे थे वहां से 3-3 मरीज मिलने लगे हैं। वहीं, कोरोना की चेन भी तेजी से सक्रिय हो रही है। मनीमाजरा, सेक्टर-32 और 33 से 3-3 मरीज मिले हैं जबकि सेक्टर-7, 22, 23, 34 और 49 से दो-दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed