फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   64 thousand beneficiaries will get booster dose of corona from 10 January, 2022

64 हजार लाभार्थियों को 10 जनवरी 2022 से लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज

Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
64 thousand beneficiaries will get booster dose of corona from 10 January, 2022
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण के तहत सोमवार से 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू होगा। प्रशासन की ओर से तय लक्ष्य में 60 वर्ष से ऊपर के 15600 व्यक्तियों के अलावा 26237 स्वास्थ्यकर्मी व 22438 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं। तीनों वर्गों में शामिल 64275 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लेने के लिए अपने चिकित्सकों से परामर्श लेना होगा। हालांकि इसके लिए किसी लिखित दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें टीकाकरण केंद्र पर ही कर्मचारी को इसकी जानकारी मौखिक रूप से देनी होगी। वहीं, इस बात का ध्यान रखना होगा कि दूसरी खुराक लेने से बूस्टर डोज के बीच का अंतर 9 महीने यानी 39 सप्ताह का होना चाहिए। बूस्टर डोज में भी सभी को कोविशिल्ड का टीका लगाया जाएगा। वहीं, 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। उन्हें केंद्रों पर अन्य व्यक्तियों की तुलना में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-
- स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 ,सिविल अस्पताल सेक्टर-22, 45 और मनीमाजरा में बनाए गए विशेष काउंटर पर बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिसकर्मियों को सेक्टर-26 के पुलिस अस्पताल में बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
- नगर निगम के कर्मचारियों को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
इनसेट-
किशोरों के लिए 11 और केंद्र बढ़ाए गए
प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने स्वास्थ्य सचिव के साथ रविवार को टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की। इसमें बताया गया कि 15 से 18 वर्ष के बीच की 25509 बच्चों यानी 35.43 प्रतिशत लक्ष्य का टीकाकरण किया जा चुका है। लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए एडवाइजर ने बच्चों के लिए 11 और टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके बाद सोमवार से बच्चों को शहर में 33 स्थानों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें सात अस्पताल और 26 स्कूल शामिल हैं। वहीं, वयस्कों का टीकाकरण अभियान 14 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed