{"_id":"5fb199948ebc3e9be04ebead","slug":"636-selected-students-of-gayaharv-have-to-get-fees-deposited-on-17-18-chandigarh-news-pkl3941401155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : 11वीं में दाखिला पाने वाले 636 छात्रों को 17 व 18 नवंबर को जमा करानी होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : 11वीं में दाखिला पाने वाले 636 छात्रों को 17 व 18 नवंबर को जमा करानी होगी फीस
Mon, 16 Nov 2020 02:41 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
11वीं में दाखिला पाने वाले 636 विद्यार्थियों को 17-18 नवंबर को फीस जमा करवानी होगी। ये सरकारी स्कूल से 10वीं किए वे विद्यार्थी हैं, जिन्हें तीसरी काउंसलिंग के बाद शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया था। इन विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर विभाग ने 636 विद्यार्थियों की स्कूलों के साथ सूची जारी की है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि आर्ट्स के स्कूलों में सीटें बढ़ाई हैं। सरकारी स्कूलों से 10वीं पास जिन विद्यार्थियों ने दूसरी काउंसलिंग तक दाखिला का आवेदन किया था लेकिन मेरिट के कारण सीट नहीं मिली थी। ऐसे विद्यार्थियों की अलग से सूची तैयार कर उनके लिए शहर के आर्ट्स संकाय वाले स्कूलों में सीटें और सेक्शन बढ़ाकर उन्हें एक और मौका दिया है। 17 और 18 नवंबर को फीस जमा करवाने के बाद ही इन विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित हो पाएगा।
विज्ञापन
कम अंकों के कारण आर्ट्स और वोकेशनल में दिया दाखिला
तीसरी काउंसलिंग के बाद भी वंचित रहे एक हजार विद्यार्थियों के दसवीं में अंक काफी कम है। इसलिए मेरिट में वे स्कूलों में अपनी सीट पक्की नहीं कर पाए। इन विद्यार्थियों के दसवीं में 38 से 50 प्रतिशत तक ही अंक है। इस कारण विभाग ने इनके लिए वोकेशनल और आर्ट्स संकाय में ही सीट बढ़ाई है। विज्ञान और वाणिज्य आदि संकायों में 10वीं टॉपर्स ही अपनी सीट पक्की कर पाते हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से 40 सरकारी स्कूलों में 12835 सीटों पर 11वीं के लिए दाखिले का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन