हरियाणा विधानसभा में बजट भाषण पर चर्चा, कई मुद्दों पर बहस, दादा गौतम हुए सीएम के मुरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में फिलहाल उद्योगों के रोजगार में हरियाणवियों के लिए किसी प्रकार के कोई आरक्षण का प्रावधान नहीं है। एक सवाल के जवाब में सरकार ने इसे साफ कर दिया है। उधर, गठबंधन सरकार में भाजपा की सहयोगी जजपा ने जरूरी अपने घोषणा पत्र में ये वादा किया था कि प्रदेश के औद्योगिक रोजगार में हरियाणवियों का 75 प्रतिशत आरक्षण तय किया जाएगा। ये वादा अभी गठबंधन सरकार के मिनिमम कॉमन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
विधायक नयनपाल रावत ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से पूछा था कि सरकार बताए कि क्या राज्य में औद्योगिक नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। यदि है तो उक्त प्रावधान की पालना न करने वाले उद्योगों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई है। इस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में स्थानीय युवाओं के लिए औद्योगिक रोजगार में किसी भी तरह केआरक्षण का अभी कोई प्रावधान नहीं है। विधायक ने मांग की है कि सरकार ऐसा आरक्षण तय करे, ताकि हरियाणा के युवाओं के लिए निजी रोजगार के अवसर सुनिश्चित हो सके।
630 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी, हर थाने को मिलेंगी दो-दो
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अधिक मजबूत बनाने के लिए 630 नई गाड़ियां खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। जो जल्द ही पुलिस विभाग को मिल जाएंगी और प्रदेश के हर थाने में दो गाड़ियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डायल 112 शुरू करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 33 महिला पुलिस थानें अधिसूचित किए गए है उनमें से 32 थाने कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहली बार दुर्गा शक्ति एप को एक और सुधार पहल के अंतर्गत शुरू किया गया। 31 दिसम्बर 2019 तक 1,66,920 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है।
नारनौल में नहीं खुलेगा पॉलीटेक्निक
तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में 92 निजी बहुतकनीकी संस्थान कार्यरत है जिनमें से 4 संस्थान जिला महेन्द्रगढ़ में है। महेंद्रगढ़ में पहले ही एक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल में है। जिसमें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल एवं अटेली के बीच की दूरी 20 किलोमीटर है। इसलिए अटेली क्षेत्र में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। तकनीकी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहले ही तीन राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर, फरीदाबाद एवं सिरसा में है। एक अन्य राजकीय अनुदान प्राप्त बहुतकनीकी बीपीएस महिला बहुतकनीकी, खानपुर कलां जिला सोनीपत में है।
हरियाणा में बाल विवाह निषेध कानून होगा और सख्त
हरियाणा सरकार बाल विवाह निषेध कानून को और कड़ा करने जा रही है। बाल विवाह पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए कानून में सख्त धाराएं जोड़ने की तैयारी है। मंगलवार को विधानसभा में हरियाणा बाल विवाह प्रतिबंध संशोधन विधेयक 2020 लाया जाएगा। इसे चर्चा के बाद पारित कराने की मांग सरकार की ओर से सदन में की जाएगी।
प्रदेश में अब भी बाल विवाह का दंश बेटियों को झेलना पड़ रहा है। जिसके अनेक मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं। जिन्हें देखते हुए सरकार अब बाल विवाह कराने की चेष्टा करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करेगी। सदन में इसके अलावा छह और संशोधन विधेयक व एक अन्य विधेयक लाया जाएगा।
इनमें हरियाणा विनियोग विधेयक, हरियाणा निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद संशोधन विधेयक, हरियाणा नगरीय विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक, हरियाणा कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक, हरियाणा ग्रुप डी भर्ती एवं सेवा की शर्तें संशोधन विधेयक, हरियाणा तालाब व अपजल प्रबंधन संशोधन विधेयक 2020 शामिल हैं। इसके अलावा सदन में बजट प्रस्तावों को पारित कराया जाएगा। साथ ही लोक लेखा समिति, एस्टीमेट समिति, लोक उपक्रम समिति व एससी, एसटी, ओबीसी समिति को नए सिरे से गठित करने के लिए स्पीकर को अधिकृत किया जाएगा।
हिसार में रोहतक-जींद की तर्ज पर होगा रेलवे क्रासिंग का काम
हिसार के भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता के सवाल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन में यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हिसार में तीन रेलवे क्रासिंग पर तीन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ते जी से करवा रही है। अन्य रेलवे क्रासिंग पर रेलवे फ्लाईओवर अथवा रेलवे अंडरब्रिज बनाने के लिए दुकानों और मकानों को बिना तोड़े अन्य विकल्प तलाशे जा रहे हैं। सेक्टर-33 में दक्षिण बाईपास पर रेलवे क्रासिंग फ्लाईओवर के निर्माण के लिए आर्मी स्टड फार्म से जमीन मांगी थी, उन्होंने जमीन देने से मना कर दिया। अब सरकार यहां फ्लाईओवर निर्माण की अन्य संभावनाएं तलाश कर नई ड्राइंग बनवा रही है।
सात रोड रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट आ चुकी है। यहां पर फ्लाईओवर बनाने का काम जल्दी शुरू हो जाएगा। हिसार नगर में कुल 13 रेलवे क्रासिंग हैं। जिसमें चार रेलवे क्रासिंग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तीन रेलवे क्रासिंग सूर्य नगर फाटक, दक्षिण बाईपास, सेक्टर 16-17 व कैमरे रोड रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का काम तेजी से काम चल रहा है। शेष छह रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रदेश सरकार तेजी से काम रही है।
आबादी वाले क्षेत्रों में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी अथवा आरयूबी बनाने के लिए बिना मकान-दुकान तोड़े अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए जरूरत पड़ी तो प्रदेश सरकार हिसार में जींद की तर्ज पर बाईपास अथवा रोहतक की तर्ज पर रेलवे फ्लाईओवर निर्माण करने की परियोजना पर काम करेगी।
दादा गौतम के निशाने पर दुष्यंत, सीएम की तारीफों के बांधे पुल
उनके शासन काल में इस हाईवे का काम पूरा हुआ, जिससे हिसार के चंडीगढ़ पहुंचने में अब बहुत कम समय लगता है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग रखने के बाद अपने तेवर एकाएक कड़े कर लिए। गौतम बोले कि, यह दुष्यंत बैठा हुआ है, इसने धौलीदारों से उनकी जमीन वापस लेने के आदेश जारी कर दिए। जिस पंचायती राज कानून के तहत यह जमीन वापस ली जा रही है, वह 1952 में बना हुआ है। उसे बदल डालो। ब्राह्मणों के साथ ही अन्य वंचित लोगों को भी यह जमीन मिली हुई है। इसलिए इसे वापस लेने का कदम न उठाएं। यह हितकारी नहीं होगा। धौलीदारों को उनकी जमीन वापस लौटाई जाए।
दादा गौतम ने कच्चे कर्मियों को लेकर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष हुड्डा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मियों की दुर्दशा के लिए हुड्डा जि मेदार हैं। उन्होंने कर्मचारी भर्ती को कर लिए, लेकिन पक्का नहीं किए। सरकार में रहते वह उन्हें पक्का कर सकते थे। गौतम ने सीएम से ठेकेदारी प्रथा बंद कर पक्की भर्तियां करने की मांग की। गौतम ने जजपा के वादों को लेकर डिप्टी सीएम को एक बार फिर घेरा। उन्होंने कहा कि जजपा अपने वादे पूरा करे। उन्होंने औद्योगिक बलों के जवानों को भी पक्का करने की मांग की।