फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   630 Cases of stubble burning in Punjab so far

पंजाब में बेधड़क जल रही पराली: अब तक 630 मामले, अमृतसर पहले तो तरनतारन दूसरे स्थान पर

Fri, 07 Oct 2022 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

पंजाब में गुरुवार को पराली जलाने के कुल 85 मामले सामने आए हैं। 29 मामलों के साथ अमृतसर जिला पहले स्थान पर रहा जबकि तरनतारन में गुरुवार को पराली जलाने के 26 और पटियाला में नौ मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
630 Cases of stubble burning in Punjab so far
पराली की समस्या।

विस्तार

पंजाब सरकार की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद धान की पराली को खेतों में आग जलाई जा रही है। जैसे-जैसे धान की कटाई हो रही है, पराली में आग लगाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस खरीफ सीजन में पंजाब में अब तक पराली जलाने के 630 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अमृतसर जिला सबसे आगे हैं, जबकि तरनतारन दूसरे नंबर पर है। 

विज्ञापन


उधर, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी करुणेश गर्ग का कहना है कि पराली जलाने की घटनाओं के बारे में संबंधित जिलों के प्रशासन को जानकारी दी जाती है। इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रशासन को करनी होती है। उन्होंने बताया कि किसानों को लगातार पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है। इससे पर्यावरण भी काफी हद तक प्रदूषित होता है। 
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में इस खरीफ सीजन में अब तक पराली जलाने के कुल 630 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को एक दिन में पूरे पंजाब में पराली जलाने के 85 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पराली जलाने के मामलों में पंजाब का अमृतसर जिला सबसे आगे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में पराली जलाने के 419 मामले सामने आए हैं। वहीं 106 मामलों के साथ तरनतारन दूसरे नंबर पर, 21 मामलों के साथ पटियाला तीसरे, 19 मामलों के साथ कपूरथला चौथे नंबर पर रहा है। इसी तरह से फिरोजपुर में 15, जालंधर में 12, गुरदासपुर में सात, लुधियाना में छह, एसएएस व संगरूर में पांच-पांच बरनाला, मोगा व फरीदकोट में दो-दो, फतेहगढ़ साहिब में तीन पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। 

गुरुवार को भी जो पराली जलाने के कुल 85 मामले सामने आए, उनमें भी अमृतसर जिला 29 मामलों के साथ नंबर वन रहा। जबकि तरनतारन में गुरुवार को पराली जलाने के 26 व पटियाला में नौ मामले सामने आए हैं। 

उधर, किसान लगातार यही कह रहे हैं कि पराली के प्रबंधन के लिए सरकार की तरफ से उन्हें कोई वाजिब मुआवजा नहीं मिलता है और ऊपर से इस समस्या का कोई हल नहीं है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में पराली को आग लगानी पड़ रही है। ऐसे में किसानों ने प्रशासन के जुर्माने का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed