{"_id":"6abd72906c7dc7f5c404e945","slug":"61-per-day-for-the-care-of-destitute-cattle-chandigarh-news-c-289-1-pkl1068-3222-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बेसहारा गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रतिदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बेसहारा गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
मोहाली। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने और उनकी बेहतर देखभाल के लिए सरकार ने प्रति गोवंश 61 रुपये प्रतिदिन देने का फैसला लागू किया है। इसके साथ ही बेसहारा पशुओं को जल्द गोशालाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत ने बुधवार को मोहाली में स्थानीय निकायों, पशुपालन विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर गोशालाओं की व्यवस्था और बेसहारा पशुओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे पशुओं को जल्द गोशालाओं में पहुंचाने तथा चारे और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कीमती भगत ने बताया कि पिछले चार महीनों में प्रदेश में करीब 9 हजार बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाया गया है। राज्य की 518 सरकारी और निजी गोशालाओं के बिजली बिल माफ करने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल गोवंश को सुरक्षित उठाकर गोशाला पहुंचाने के लिए सरकार ने नि:शुल्क काऊ लिफ्टर उपलब्ध करवाए हैं। इन पर करीब 3.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नगर निगमों और नगर परिषदों को काऊ सेस की राशि बेसहारा पशुओं की देखभाल पर खर्च करने के निर्देश दिए गए।
कीमती भगत ने बताया कि गौ हत्या रोकने के लिए 10 वर्ष तक की सजा, नई गोशालाओं को स्टांप ड्यूटी से छूट, प्रत्येक जिले में काऊ प्रोटेक्शन सेल और पशुओं के टीकाकरण जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। मोहाली जिले में स्वीकृत चार स्लॉटर हाउस इकाइयों को नियमों के अनुसार संचालित करवाने को लेकर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल से भी बैठक की। इस दौरान नई पंजीकृत गौशालाओं को प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए।