फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   600 families yearn for water in Purab Premium Apartments

Chandigarh News: पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में पानी के लिए तरसे 600 परिवार

Sat, 22 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
600 families yearn for water in Purab Premium Apartments
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में करोड़ों का फ्लैट खरीदने वाले पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। वह पिछले तीन दिनों से रिश्तेदारों और आसपास के सेक्टरों के निवासियों की भरोसे हैं क्योंकि पीने तक को पानी नहीं है। नहाने, शौचालय और खाना बनाने के लिए उन्हें दूर जाना पड़ रहा है। बीते तीन दिन से सोसायटी में रह रहे 600 परिवारों का यही हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टॉयलेट्स की हालत सरकारी सुलभ शौचालयों से भी बदतर हो चुकी है। अब शौच के लिए जंगल जाने की नौबत आ गई है। घर में बीमार व्यक्ति और बच्चे भी हैं उनका जीना मुहाल हो रखा है। एक तरफ पूरे पंजाब में बाढ़ आई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ प्रीमियम सोसायटी में सूखा पड़ा है। लोग बूंद-बूद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


एक साल में तीसरी बार आई पानी की समस्या
सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी राहुल शर्मा ने बताया कि पानी की सप्लाई के लिए अपार्टमेंट में बोर लगाए हुए हैं। पिछले साल एक सूख गया था। दूसरा भी सूखने के कगार पर है। पानी का लेवल बहुत नीचे चला गया है। यह पहली बार नहीं हुआ है। तीसरी बार इस प्रीमियम सोसायटी में ऐसा हुई है। अभी पानी के 15-20 टैंकर भेजे गए हैं लेकिन वह सोसायटी में रह रहे 600 परिवारों के लिए काफी नहीं है। उन्होंने गमाडा के जेई राजिंदर पाल और एक्सईएन वरुण गर्ग को सस्पेंड करने की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और अधिकारियों तक लगाई दरखास्त
सोसायटी की ओर से विधायक कुलवंत सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इसी के साथ सीए गमाडा और अन्य विभागों को भी पत्र लिखकर इस समस्या से रूबरू करवाया जा चुका है लेकिन फिर भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा ने नए फ्लैट्स के लिए मांगे आवेदन
पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स फ्लैट्स खरीदने वालों के गमाडा ने आवेदन मांगे है लेकिन विभाग अभी रह रहे 600 परिवारों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पा रहा तो नए फ्लैट्स वालों को कैसे सुविधाएं दे पाएगा। सोसायटी निवासियों की स्थिति देखकर कौन यहां पर अपना घर बसाने के लिए राजी होगा। हालांकि हाल ही में एक करोड़ का फ्लैट इस सोसायटी में निकला है लेकिन विभाग की नाकामी से कोई अनजान नहीं है।

कोट्स...
तीन दिन से नहीं सिर्फ एक दिन से पानी की दिक्कत आई है। दोनों बोर सही हैं, पानी की कोई कमी नहीं है। मोटर खराब हो गई थी इसलिए थोड़ी दिक्कत पेश आ रही है। अब 50 प्रतिशत पानी की सप्लाई सोसायटी को दी जा चुकी है। 24 घंटे के अंदर-अंदर पूरी तरह अपार्टमेंट्स में पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - वरुण गर्ग, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed