{"_id":"62645fd4f0c18c15e4477daa","slug":"6-new-firs-on-gbp-in-fraud-of-1500-crores-chandigarh-news-pkl448555369","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 करोड़ की धोखाधड़ी में जीबीपी पर 6 नई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 करोड़ की धोखाधड़ी में जीबीपी पर 6 नई एफआईआर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ 1500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामलों में 6 नई एफआईआर दर्ज की है। एक मामले में जीबीपी के साथ जीएंडजी बिल्डर्स का मैनेजिंग पार्टनर पर भी 1500 करोड़ की ठगी में आरोपी है। जीबीपी के खिलाफ अब तक चंडीगढ़ में 13 केस दर्ज हो चुके हैं, जबकि मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी में भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हैं। जीबीपी का सेक्टर-34 में कार्यालय है। धोखाधड़ी में मामले में आरोपी फरार चल रहे हैं। इन मामलों की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी भी चल रही है।
प्लॉट बेचने व निवेश के नाम पर ठगे करोड़ों
सेक्टर-19 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीबीपी के सुनील कुमार, संदीप गोयल और अन्य ने अपने ग्रुप में प्लॉट बेचने के नाम पर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जीरकपुर निवासी देवभूषण गुप्ता ने शिकायत में बताया कि जीबीपी के डायरेक्टर रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व अन्य और जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर नीरज गुप्ता ने करीब 2500 लोगों के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट में 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। वहीं सेक्टर-47 निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि गुप्ता बिल्डर्स के डायरेक्टर सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनुपम गुप्ता, अजय कुमार और विवेक अरोड़ा ने उनके साथ संपत्ति मामले में 47 लाख 47 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी की है।
व्यावसायिक जगह उपलब्ध करवाने के नाम पर दो करोड़ ठगे
पंजाब के जिला संगरूर के मंगवाल स्थित एकता विहार निवासी संजय वर्मा व एक अन्य व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि गुप्ता बिल्डर्स के डायरेक्टर सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनुपम गुप्ता व अन्य ने व्यावसायिक जगह उपलब्ध करवाने के नाम पर दो करोड़ की धोखाधड़ी की है। मोहाली फेज-10 निवासी रमेश कुमार और अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि गुप्ता बिल्डर्स के सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व अन्य ने 2019 में 125 स्क्वायर यार्ड के प्लॉट की बिक्री और खरीद के संबंध में 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कपूरथला के रेल कोच फैक्टरी निवासी जयदेव सिंह व अन्य ने शिकायत में कहा है कि गुप्ता बिल्डर्स के सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व अन्य ने जीबीपी ग्रुप में निवेश करने के नाम पर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।